लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13: सलमान खान ने किया रिवील, इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस का 13वां सीजन

By मेघना वर्मा | Updated: September 16, 2019 11:03 IST

हर बार की तरह इस बार भी अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है कि इस बिग बॉस 13 सीजन में कौन-कौन से सेलिब्रिटीज घर के अंदर एंट्री लेंगे। हलांकि बहुत सारे लोगों का नाम इसमें सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देBigg Boss 13 का नया प्रोमो लॉन्च हुआ है।इस प्रोमो में सलमान खान शेफ के लुक में दिखाई दे रहे हैं।

टीवी के सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स लगातार शो का प्रोमो जारी कर रहे थे। मगर इसके रिलीज के डेट नहीं बता रहे थे। अब रिसेंटली सलमान खान ने बिग बॉस का नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमें बिग बॉस के स्ट्रीमिंग का खुलासा कर दिया है। 

बिग बॉस के इस नए प्रोमो में सलमान खान खिचड़ी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही सलमान ये भी बता रहे हैं कि इस बार का बिग बॉस सिर्फ एक महीने का होगा। 30 दिन में ही इस सीजन का फाइनल एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं प्रोमो के अंत में बताया जाता है कि इस बार का सीजन 29 सितंबर से शुरू होगा। रात 9 बजे फर्स्ट डे फर्स्ट शो शुरू होगा।

इस नए प्रोमो में सलमान खान ने सफेद रंग की शेफ ड्रेस पहन रखी है। इसके पहले भी बिग बॉस का दो प्रोमो जारी किया गया है जिसमें से एक में सलमान खान स्टेशन मास्टर के लुक में तो दूसरे में जिम में बॉडी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ही प्रोमो में इस बात पर जोर दिया गया है कि इस बार का बिग बॉस एक महीने में ही फाइनल शो पर पहुंच जाएगा।

इससे पहले भी मेकर्स बिग बॉस सीजन 13 का एक प्रोमो वीडियो जारी कर चुके हैं। इस वीडियो में सलमान खान स्टेशन बने हैं। इस वीडियो में सलमान खान कहते हैं, 'कृपया ध्यान दें बिग बॉस की गाड़ी इस बार होगी सितारा स्पेशल। चार हफ्तों में पहुंचेगी फिनाले पर, तत्काल। उसके बाद भी सेलिब्रेटिज कुर्ता फाड़ के बनेगे रुमाल। जल्दी आईए वरना पछताइए।'

हर बार की तरह इस बार भी अभी तक इस चीज का खुलासा नहीं हो पाया है कि इस सीजन कौन-कौन से सेलिब्रिटीज घर के अंदर एंट्री लेंगे। हलांकि बहुत सारे लोगों का नाम इसमें सामने आया है। जिसमें छोटे पर्दे की एक्ट्रेस आरती अभिषेक से लेकर आदित्य नारायण तक शामिल हैं। मगर अभी किसी के नाम की आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई हैं।  

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?