लाइव न्यूज़ :

Big Boss 13: फाइनल, टीवी की यह संस्कारी बहू बिग बॉस में दिखाएगी अपना जलवा, जानिए कौन है वो

By मेघना वर्मा | Updated: September 21, 2019 15:59 IST

इस बार बिग बॉस में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि बिग बॉस की आवाज इस बार फीमेल में सुनाई देगी।

Open in App
ठळक मुद्दे'बिग बॉस' का 13वां सीजन इस बार 29 सितंबर से शुरू हो रहा है।'बिग बॉस' का ये सीजन एक ही महीने में फाइनल तक पहुंच जाएगा।

टीवी के सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस को लेकर चारों ओर चर्चा हो रही है। इस बार शो में कौन आएगा, कौन से सितारे मचाने वाले हैं धमाल दिखाने वाले हैं इसे लेकर बाजार काफी गर्म हैं। वहीं कलर्स ने इस सीजन के एक कंटेस्टेंट के नाम पर मुहर लगा दी है। 

दरअसल कलर्स ने अपने ऑफिशियली अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें टीवी की संस्कारी बहू, गोपी बहू, यानी देवोलीना भट्टाचार्य को देखा जा सकता है। हलांकि इस वीडियो को मेकर्स ने ब्लर करके शेयर किया है मगर फैंस उन्हें आसानी से पहचान पा रहे हैं। इसे शेयर कर कलर्स ने लिखा, 'ये हैं सबकी फेवरेट बहूरानी पर बिग बॉस के घर में इनकी अदा लगा देगी आग, कौन हैं ये..जानने के लिए देखिए बिग बॉस सीजन 13'

इस पोस्ट के बाद ये बात तो साफ हो गई है कि इस बिग बॉस देबोलिना जरूर नजर आने वाली हैं। कलर्स के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो देबोलिना को शो में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार के शो की खासियत ही यही है कि शो मात्र एक महीने में फाइनल पर पहुंच जाएगा। 

इस बार बिग बॉस में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि बिग बॉस की आवाज इस बार फीमेल में सुनाई देगी। इसके साथ ही अब फैंस के मन में सवाल भी उठने लगा है कि इस बार शो का हिस्सा कौन कौन से प्रतियोगी बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में अभी तक इन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं-

1- सिद्धार्थ शुक्ला2-मेघना मलिक3-देवालीना भट्टाचार्या4-आरती सिंह5-आदित्य नारायण6-चंकी पांडे7-मलिका शर्मा8-मुग्धा गोडसे9-राजपाल यादव10-ऋचा भद्रा

अब ये तो 29 सितंबर को ही पता चलेगा कि इस बार के शो में कौन-कौन शामिल होता है। हर बार की तरह इस बार भी हर वीकेंड कुछ अलग देखने को मिलेगा। 

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?