लाइव न्यूज़ :

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: अजय देवगन बनाम कार्तिक आर्यन?, दिवाली में कौन किस पर भारी, जानें बॉक्स आफिस हाल 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2024 05:29 IST

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: कार्तिक आर्यन अभिनीत ‘भूल भुलैया 3’ शेष 40 प्रतिशत पर्दों पर प्रदर्शित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देBhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: 60 प्रतिशत पर्दों पर प्रदर्शित करने का अधिकार प्राप्त कर लिया है।Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: ‘सिंघम अगेन’ पहले दिन 40-45 करोड़ रुपये की कमाई करेगी।Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: ‘भूल भुलैया 3’ 20-25 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर सकती है।

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: इस बार दिवाली उत्सव के दौरान बॉक्स ऑफिस पर ‘‘सिंघम अगेन’’ का मुकाबला ‘‘भूल भुलैया 3’’ से होगा। फिल्म निर्माताओं और कारोबार विशेषज्ञों को उम्मीद है कि सितारों से सजी ये फिल्में उन्हें इस साल उद्योग को हुए नुकसान की कुछ भरपाई करने में मदद करेंगी। दोनों फिल्में एक नवंबर को दिवाली सप्ताहांत के दौरान देश भर के सिनेमाघरों में 6,000 से अधिक पर्दों पर प्रदर्शित की जाएंगी। फिल्म निर्माताओं के मुताबिक रोहित शेट्टी की पुलिस पर आधारित नवीनतम फिल्म ‘‘सिंघम अगेन’’ को बढ़त मिली है क्योंकि इसने 60 प्रतिशत पर्दों पर प्रदर्शित करने का अधिकार प्राप्त कर लिया है जबकि कार्तिक आर्यन अभिनीत ‘भूल भुलैया 3’ शेष 40 प्रतिशत पर्दों पर प्रदर्शित की जाएगी।

कारोबार विशेषज्ञों का अनुमान है कि ‘सिंघम अगेन’ पहले दिन 40-45 करोड़ रुपये की कमाई करेगी, जबकि ‘भूल भुलैया 3’ 20-25 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर सकती है। मूवीमैक्स सिनेमा के सीईओ (विशेष कार्यकारी अधिकारी) आशीष कनकिया ने सिनेमाघरों में अच्छी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद जताई।

‘सिंघम’ श्रृखंला की तीसरी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर हैं। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित ‘‘भूल भुलैया 3’’ में आर्यन पिछली फिल्म के रूह बाबा के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए नजर आएंगे। विद्या बालन, जिन्होंने प्रियदर्शन की 2007 की मूल फिल्म में अवनि/मंजुलिका की भूमिका निभाई थी और फिर उसी भूमिका में वापसी करेंगी लेकिन इस बार उनके साथ माधुरी दीक्षित भी होंगी।

टॅग्स :Bhool BhulaiyaAjay Devgnफिल्म डायरेक्टरफिल्मmovies
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीबिहार में फिल्म निर्माण को मिली नई गति और नई दिशा, फिल्म निर्माण गतिविधियों में आई तेजी,

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी