लाइव न्यूज़ :

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में 'भोजपुरी दबंग' की भिड़ंत 'पंजाब द शेर' से, रायपुर में शनिवार से लीग का आगाज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2023 14:46 IST

Open in App

रायपुर: भारतीय फिल्म उद्योग के कलाकारों का प्रसिद्ध सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग यानी सीसीएल-2023 में मनोज तिवारी के नेतृत्व वाली और आनंद विहारी यादव की भोजपुरी दबंग की टीम की पहली भिड़ंत 'पंजाब द शेर' से होगी। सीसीएल-2023 के लिए सज चुके रायपुर के मैदान में भव्य तरीके से लीग का आगाज शनिवार को होगा। इस मौके पर भारतीय सिनेमा के कई नामचीन कलाकार मौजद रहेंगे। इन कलाकारों की मेजबानी के लिए जहां रायपुर  तैयार है, वहीं सभी भोजपुरी दबंग की टीम भी अपने पहले मुकाबले में पंजाब द शेर से भिड़ने के लिए कमर कस चुकी है। 

सीसीएल-2023 की एक महत्वपूर्ण फ्रेंचाइजी भोजपुरी दबंग के ओनर आनंद बिहारी यादव ने कहा कि T20 संस्करण पर आधारित इस टूर्नामेंट को छतीसगढ़ की सरकार और जनता के साथ स्थानीय कलाकारों का भी उत्साहजनक समर्थन मिल रहा है। यहां की जनता सीसीएल में अपने पसंदीदा कलाकार को क्रिकेट मैच खेलते हुए देखने को बेताब है।  

उन्होंने बताया कि रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में 18 एवं 19 फरवरी को फिल्म सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग मैच होने जा रहा है।  रायपुर में 18 फरवरी यानी कल सीसीएल 2023  के आगाज के बाद ओपनिंग मैच बंगाल टायगर्स और कर्नाटक बुलडोजर्स के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच भी 18 फरवरी को ही चेन्नई रहिनोस और मुंबई हीरोज के बीच खेला जाएगा। जबकि 19 फरवरी को केरला स्ट्रीकर्स और तेलगु वरीयर्स के साथ और भोजपुरी दबंग, पंजाब द शेर के साथ आपस में भिड़ेंगे।   

गौरतलब है कि सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का आयोजन बीते 9 वर्षों से किया जा रहा है। रायपुर में होने जा रहे मैच में रितेश देशमुख, सुनील शेट्टी, सोहेल खान, मनोज तिवारी, रवि किशन, सोनू सूद, दिनेश लाल यादव जैसी फ़िल्म हस्तियां खेलती नजर आएंगी। उल्लेखनीय है कि सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री, बॉलीवुड, टॉलीवुड के साथ-साथ तमाम प्रादेशिक फीचर फिल्मों के अभिनेता अपनी-अपनी टीम लेकर हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 18 फरवरी को दो मैच और 19 फरवरी को दो मैच होंगे। मैंचों की तैयारियां पूरी चुकी हैं।

टॅग्स :क्रिकेटमनोज तिवारीभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटIPL Match 2026, KKR vs SRH Today: प्लेइंग-11 से लेकर पिच मिजाज तक, कब, कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद के बीच महामुकाबला

क्रिकेटLSG vs DC Highlights: समीर रिजवी का तूफानी पचासा, दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस