लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री की मौत, शूटिंग के लिए घर से निकली थी

By भाषा | Updated: May 20, 2018 15:09 IST

बाइक बासडीह से आगे छितौनी के पास पहुँची ही थी कि बलिया की ओर जा रही कार ने सामने से टक्कर मार दी।

Open in App

बलिया, 19 मई: जिले के मनियर थाना क्षेत्र के बासडीह-मनियर मार्ग पर छितौनी गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री मनीषा राय (45) की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक एस पी गांगुली ने बताया कि वाराणसी निवासी मनीषा राय भोजपुरी फिल्मों की छोटी अभिनेत्री थीं। 

वह एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में सहयोगी संजीव मिश्र के साथ बाइक पर सवार होकर मनियर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि बाइक बासडीह से आगे छितौनी के पास पहुँची ही थी कि बलिया की ओर जा रही कार ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें अभिनेत्री की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चालक घायल हो गया। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।

हाल ही में आई मनीषा की फिल्म 'कोहबर' से काफी फेमस हुई थी। मनीषा की मौत के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

टॅग्स :भोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार