लाइव न्यूज़ :

Bhavana Menon Sexual Harassment case: भावना मेनन ने शेयर किया अपना अनुभव, कहा- मैं अब एक पीड़ित नहीं हूं

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 7, 2022 16:29 IST

साउथ एक्ट्रेस भावना मेनन ने इस पांच साल पुराने मामले को लेकर कहा कि मेरी गरिमा और आत्म सम्मान के लाखों टुकड़े कर दिए गए। उन्होंने कहा कि मैं तबाह हो गई और अब वापस अपने गौरव को हासिल करना चाहती हूं। 

Open in App
ठळक मुद्देहाल-फिलहाल में एक्ट्रेस ने अपने अपहरण और यौन शोषण के पांच साल बाद अपनी बार रखी। साउथ एक्ट्रेस भावना मेनन ने कहा कि मेरी गरिमा और आत्म सम्मान के लाखों टुकड़े कर दिए गए।

मलयालम अभिनेता दिलीप से जुड़े यौन शोषण और मारपीट मामले को लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा भावना मेनन चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में भावना अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करती हुई नजर आईं। बता दें कि हाल-फिलहाल में एक्ट्रेस ने अपने अपहरण और यौन शोषण के पांच साल बाद अपनी बार रखी थी। भावना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट साझा किया था जिसमें उन्होंने यौन शोषण मामले का जिक्र किया।

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि मुझे अपमानित करने, चुप कराने और अलग-थलग करने के कई प्रयास किए गए। उन्होंने आगे ये भी लिखा था कि पीड़ित बनने से लेकर सर्वाइवर बनने तक का...यह आसान सफर नहीं रहा है। वहीं, एक यूट्यूब चैनल को द मोजो स्टोरी को दिए गए एक लाइव इंटरव्यू में भावना मेनन ने कहा कि वो बिना परिणाम के बारे में सोचे अपनी लड़ाई लड़ेंगी।

उन्होंने इंटरव्यू में कहा, "मेरा ट्रायल साल 2020 में हुआ और मुझे 15 दिनों के लिए कोर्ट जाना पड़ा। वे 15 दिन जब मैं अदालत में थी, वह एक अलग स्तर का दर्दनाक अनुभव था।" मेनन ने इस पांच साल पुराने मामले को लेकर कहा कि मेरी गरिमा और आत्म सम्मान के लाखों टुकड़े कर दिए गए। मैं तबाह हो गई और अब वापस अपने गौरव को हासिल करना चाहती हूं। 

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए जब 15 सुनवाई के बाद मैं आखिरी दिन अदालत से बाहर आई तो मैं एक सर्वाइवर की तरह महसूस कर रही थी और महसूस किया कि मैं अब एक पीड़ित नहीं हूं। अगर मैं इससे बच गई तो मैं न केवल अपने लिए बल्कि उन सभी महिलाओं की गरिमा के लिए भी खड़ी हूं जो मेरे बाद आएंगी।" गौरतलब है कि यह मामला एक बार फिर से चर्चा में है। मामला 2017 का है। 

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार जब अभिनेत्री शूटिंग सेट से वापस लौट रही थीं, तब कार में उसे किडनैप कर उसके साथ रेप किया गया था। कुछ लोग अभिनेत्री की कार का पीछा कर रहे थे और उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ड्राइवर ने कार रोक दी और देखने के लिए नीचे उतरा। इसी बीच अभिनेत्री की कार का पीछा कर रही कार में से कुछ लोग नीचे उतरकर उन्हें जबरदस्ती अपनी गाड़ी में ले गए और वारदात को अंजाम दिया।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?