लाइव न्यूज़ :

Coronavirus के कारण घर में बंद एक्ट्रेस हुई परेशान, सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट कहा- मैंने मार देना है...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 19, 2020 12:47 IST

सलमान खान (Salman Khan) पेटिंग्‍स बना रहा है तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) किताबें पढ़कर अपना टाइम पास कर रहा है। लेकिन भारती सिंह घर में बैठने से परेशाना हो गई हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर उन्होंने शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस के चलते आम लोगों के अलावा सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी दहशत में हैंफिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग कैंसिल हो गई है जिस कारण से सेलेब्स घर हैं

कोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण और विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत में भी ये वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। इस वायरस के चलते तीन लोगों की भारत में जान भी जा चुकी है। कोरोना वायरस के चलते आम लोगों के अलावा सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी दहशत में हैं। फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग कैंसिल हो गई है जिस कारण से सेलेब्स घर हैं। ऐसे में कॉमेडियन भारती सिंह का गुस्सा फूटा है।

घर में रहने से सेलेब्स अलग अलग काम करते नजर आ रहे हैं।ऐसे में सलमान खान (Salman Khan) पेटिंग्‍स बना रहा है तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) किताबें पढ़कर अपना टाइम पास कर रहा है। लेकिन भारती सिंह घर में बैठने से परेशाना हो गई हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर उन्होंने शेयर किया है।

भारती सिंह ने दो वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में घर बैठने के कारण वह चिढ़ती नजर आ रही हैं।पहले वीडियो में भारती कहती हैं, 'कोरोना वायरस ने तो द‍िमाग ही खराब कर दिया है। मॉल-बाजार सब बंद करे जा रहे हैं। क्‍या करें घर बैठे-बैठे दीवारों पर सर मारें अपना, मैंने तो मार भी लेना है। भारती ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रही हैं, हाय फ्रेंड्स आपको कुछ बताना था। रात हो गई है और मैं अभी तक नहायी नहीं हूं। नहा कर क्‍या करूं, कहीं जा नहीं सकती। मॉल-बाजार सब बंद हैं, किसी के घर भी नहीं जा सकते न किसी को घर बुला सकते हैं।बोलते हैं गैदरिंग नहीं करनी, कोरोना वायरस की...। भले ये वीडियो भारती सिंह ने गुस्से में डाले हों लेकिन उनका अंदाज खासा कॉमेडी से भरा है।वहीं दूसरी तरफ सितारे इन दिनों घर पर बैठकर अपने सभी शौक पूरा करते नजर आ रहे हैं। सेलेब्स की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल