लाइव न्यूज़ :

BHARAT Trailer Review: रोमांचक है सलमान खान के 46 सालों का ये सफर, कैटरीना का भी दिख रहा है अलग ही अंदाज

By मेघना वर्मा | Updated: April 22, 2019 14:37 IST

सर्कस से नेवी तक का सलमान के इस सफर को ट्रेलर में भी बखूबी दिखाया गया है। वहीं फिल्म के कुछ हिस्से में बंटवारे का भी जिक्र है। ट्रेलर देखकर ही समझ आ रहा है कि कैटरीना और सलमान की खूबसूरत केमेस्ट्री देखने को मिलेगी।

Open in App

सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सलमान के पावरफुल परफॉर्मेंस और जिंदगी के सफर को दिखाते इस ट्रेलर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनके इंतजार को खत्म करते हुए आज इस ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है। 

ट्रेलर की शुरुआत होती है सलमान की आवाज से। सलमान करते दिखते है, '71 साल पहले ये देश बना...और वहीं से शुरू हुई मेरी कहानी...' इसी के बाद सीन शुरू होता है दिल्ली की जामा मस्जिद से। इसके बाद इंट्री होती है सलमान खान की। सलमान एक ओर जहां अपने 60 साल के किरदार में सफेद दाढ़ी और मूंछों में दिखते हैं तो वहीं दूसरी ओर सर्कस में करतब दिखाते 30 से 35 साल के सलमान को दिखाया जाता है। 

ट्रेलर के बैकग्राउंड में चल रही सुल्तान की आवाज से पता चलता है कि देश की आजादी के बाद सलमान के इस सफर को दिखाया गया है। जिसमें नेहरू की मौत को भी दिखाया गया है। कैटरीना कैफ को भी ट्रेलर में पूरी जगह मिली है। और वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

3 मिनट 11 सेकेंड के इस ट्रेलर में दिशा पाटनी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर को भी ठीक-ठाक समय दिया गया है। ट्रेलर देखकर ये भी पता चलता है कि दोनों का ही फिल्म में स्पेशल डांस अपीरियंस भी है। ट्रेलर में भी पोस्टर की ही तरह सलमान के पांचे अवतार को दिखाया गया है। मतलब उनके बचपन से उनके बुढ़ापे तक का सफर। 

कैटरीना और सलमान की केमेस्ट्री

सर्कस से नेवी तक का सलमान के इस सफर को ट्रेलर में भी बखूबी दिखाया गया है। वहीं फिल्म के कुछ हिस्से में बंटवारे का भी जिक्र है। ट्रेलर देखकर ही समझ आ रहा है कि कैटरीना और सलमान की केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। ट्रेलर में ही दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। फिल्म में सलमान पांच अलग-अलग समय के अपने पांच अलग-अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

1946, 1970, 1985, 1990 और 2010 के बीच सलमान ने पांच अलग किरदारों को पर्दे पर निभाते दिखेंगे। खास बात ये है कि मोशन पिक्चर में उनके किरदार के साथ उनके एक्यूपेशन को भी अलग दिखाया गया है। 

5 जून को रिलीज होगी फिल्म

सलमान खान की फिल्म कोरियन फिल्म ओडे टू माई फादर का ऑफिशयर अडेपशन है। जिसमें लीड कैरेक्टर अपने पिता से किये गए एक वादे को निभाता है। सलमान और कैटरीना की ये फिल्म इस साल ईद पर यानी 5 जून को रिलीज होगी। 

टॅग्स :भारतसलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?