लाइव न्यूज़ :

Bharat Song Out: कैटरीना के इश्क की 'चाशनी' में डूबे नजर आए सलमान खान, आते ही छाया 'भारत' का रोमांटिक सांग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2019 13:45 IST

सलमान खान की फिल्म भारत का नया गाना चाशनी र‍िलीज हो गया है, नए गाने में लंबे वक्त बाद कटरीना कैफ और सलमान खान का ऑनस्क्रीन रोमांस देखने को मिल रहा है। इस गाने के ल‍िर‍िक्स इरशाद काम‍िल ने ल‍िखे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत का दूसरा गाना चाशनी रिलीज कर दिया गया हैगाने में सलमान और कैटरीना का रोमांस जमकर देखने को मिल रहा है

बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान की आने वाली फिल्‍म 'भारत' का दूसरा गाना 'चाशनी' रिलीज हो गया है। गाने के टीजर के बाद इसको अब पेश कर दियाा गया है।

फैंस को काफी समय बाद कैटरीना कैफ और सलमान खान एक दूसरे के इश्क में डूबे गाने में नजर आने वाले हैं। गाने में दोनो की जोड़ी बहुत ती रोमांटिक लग रही है। इस गाने आते ही फैंस के बीच धमाल कर दिया है। 

गाने की शुरुआत होती है एक डायलॉग से, ज‍िसमें सलमान खान कहते हैं... इंड‍िया को मिल गया था पहला सुपरस्टार राजेश खन्ना लेकिन हम थे द‍िलीप कुमार के फैन। हमें मिल गई थीं हमारी सायरा बानो। गाने में कटरीना ने हरे रंग का लहंगा पहना हैं, जिसमें वे बेहद खुबसूरत नजर आ रहीं हैं तो वहीं सलमान ने काले रंग की शेरवानी पहनी हैं। कहना गलत नहीं होगा कि ये सांग जितना सुनने में अच्छा है उतना ही देखने भी भी प्यारा है।इससे कुछ दिन पहले फिल्म का पहला गाना 'स्लो मोशन' रिलीज हुआ था, जिसमें सलमान दिशा पाटनी के साथ रोमांस करते नजर आ रहे थे।

इस गाने तो अभिजीत श्रीवास्तव ने अपनी आवाज से सजाया है। ये बेहद रोमांटिक गाना है। इसे सुनने के बाद यह साफ कहा जा सकता है कि गाना इस साल का सबसे ज्‍यादा सुना जाने वाला सॉन्‍ग बनने वाला है।स गाने के ल‍िर‍िक्स इरशाद काम‍िल ने ल‍िखे हैं। सलमान की फिल्म 'भारत' 5 जून यानी ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। 

टॅग्स :भारतसलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया