लाइव न्यूज़ :

Bharat box office collection Day 4: सलमान खान ने तोड़े खुद के सभी रिकॉर्ड, जानिए कितना रहा चौथे दिन का कलेक्शन

By मेघना वर्मा | Updated: June 9, 2019 09:30 IST

ये सलमान की 14वीं फिल्म होगी जो सौ करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है। जिनमें से तीन फिल्मों ने 300 करोड़ तक का आंकड़ा क्रॉस किया है। 

Open in App

सलमान खान की फिल्म भारत को लोगों का पॉसिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस साल ईद यानी 5 जून को रिलीज हुई फिल्म नें पहले ही दिन फिल्म ने भाईजान के सभी ओपनिंग फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले। आकड़ो की बात करें तो पहले ही दिन सलमान और कैटरीना की फिल्म भारत नें 42.3 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे दिन भी भाईजान की फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो चौथे दिन भी सलमान की फिल्म भारत लगभग 35 करोड़ की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो भारत चार दिनों में कुल 130.50 करोड़ रुपयों का आंकड़ा छू लेगी। वहीं ये सलमान की 14वीं फिल्म होगी जो सौ करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है। जिनमें से तीन फिल्मों ने 300 करोड़ तक का आंकड़ा क्रॉस किया है।  सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया ट्वीट पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'बहुत धन्यवाद, मेरे कर‍ियर की सबसे बड़ी ओपन‍िंग देने के लिए। मगर मुझे सबसे ज्यादा खुशी और सम्मान तब महसूस हुआ जब एक सीन के दौरान राष्ट्रगान हुआ और उसके सम्मान में सभी खड़े हुए। इससे बड़ी सम्मान की बात मेरे लिए कुछ नहीं है। जय ह‍िंद, भारत'

 फिल्म के एक सीन में सलमान खान कहते नजर आते हैं कि देश में कितनी गरीबी है, नौकरी की जरूरत है इसी सीन के दौरान ही अचानक सलमान खान राष्ट्रगान सुनाते हैं, इसी सीन में कई जगह सिनेमाहॉल में लोग खड़े हो गए। इस बात से ही सलमान बेहद खुश हैं। उनके फैंस की ये देशभक्ति और दीवानगी उनका दिल छू गई है। 

अली अब्बास के निर्देशन में बनी भारत फिल्म में लीड रोल में सलमान खान और कैटरीना कैफ हैं। भारत फिल्म की कहानी है एक ऐसे आदमी की जो भारत-पाकिस्तान के समय अपने भारत आता है मगर अपने बहन और पिता से बिछड़ जाता है। एक व्यक्ति के साथ पूरा देश समय-समय पर कैसे और बदलता है यही है फिल्म की पूरी कहानी 

टॅग्स :भारतसलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया