लाइव न्यूज़ :

अपनी शादी के बारे में बात कर रो पड़ीं भाग्यश्री, परिवार ने हिमालय दसानी संग शादी पर जताई थी आपत्ति, कहा- मेरी शादी में इनके सिवाय...

By अनिल शर्मा | Updated: March 1, 2022 08:50 IST

स्टार प्लस के नए शो स्मार्ट जोड़ी के एक प्रोमो में अभिनेत्री भाग्यश्री अपने शादी के दिनों को याद करते हुए कहती हैं कि वह 'शादी करने के लिए नहीं भागी'। “जो लोग और मीडिया कहते हैं कि मैंने भाग कर शादी की, उससे बहुत बहुत ज्यादा गुस्सा आता है मुझे क्योंकि मैंने भाग कर शादी नहीं की।

Open in App
ठळक मुद्देमाता-पिता की आपत्ति के कारण भाग्यश्री और हिमालय 1990 में भागकर शादी की थी।भाग्यश्री ने कहा कि मां बाप के बच्चों के लिए सपने होते हैं लेकिन बच्चों के अपने सपने भी होते हैं

मुंबईः अभिनेत्री भाग्यश्री और उनके व्यवसायी पति हिमालय दसानी स्टार प्लस के नए शो स्मार्ट जोड़ी के अगले एपिसोड में दिखाई देंगे। एपिसोड में भाग्यश्री और हिमालय फिर से एक-दूजे को वरमाला डालते नजर आएंगे। इस दौरान भाग्यश्री ने अपनी शादी के पलों को भी याद किया और कहा कि परिवार ने हिमालय संग शादी पर आपत्ति जताई थी। ये बताते हुए भाग्यश्री रो पड़ती हैं।

माता-पिता की आपत्ति के कारण भाग्यश्री और हिमालय 1990 में भागकर शादी की थी। हालांकि भाग्यश्री ने कहा कि लोग जब कहते हैं कि मैंने भागकर शादी की तो बहुत बुरा लगता है। मैंने भागकर शादी नहीं की। शादी के दिनों को याद करते हुए वह काफी भावुक हो जाती हैं। कहती हैं, “मेरे लिए शादी में कोई नहीं था, सिवाय इनके। जब मैंने मम्मी पापा से कहा की मैं शादी करना चाहती हूं इनसे, वो नहीं माने। मां बाप के बच्चों के लिए सपने होते हैं लेकिन बच्चों के अपने सपने भी होते हैं और कभी कभी, उनके सपने उन्हे जीने देना चाहिए। क्योंकि आखिर में, उनकी जिंदगी है।

भावुक होते हुए भाग्यश्री आगे कहती हैं वह 'शादी करने के लिए नहीं भागी'। “जो लोग और मीडिया कहते हैं कि मैंने भाग कर शादी की, उससे बहुत बहुत ज्यादा गुस्सा आता है मुझे क्योंकि मैंने भाग कर शादी नहीं की।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल