लाइव न्यूज़ :

दिवंगत अभिनेता पुनीत के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी व बीयर की फोटो पोस्ट करने वाला शख्स गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: November 3, 2021 10:18 IST

सोमवार की देर रात, बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त ने ट्विटर पर कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस गिरफ्तार किए गए शख्स के दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रही हैपुनीत राजकुमार की मौत के बाद बेंगलुरु पुलिस ने रविवार तक शराब की बिक्री पर रोक लगा दी थी

कर्नाटकः दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की मौत के बाद कथित तौर पर अपमानजनक संदेश पोस्ट करने के आरोप में बेंगलुरु के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। शख्स ने इंस्टाग्राम पर बीयर की बोतल के साथ पोस्ट की एक सीरीज अपलोड की थी जिसमें कथित तौर पर कहा गया था कि उसे अभिनेता की कब्र पर बीयर पीने से कोई नहीं रोक सकता। इसके साथ पोस्ट में यह भी लिखा था कि वह अभिनेता की कब्र पर "पेशाब" करेगा।

पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया और इसे बेंगलुरु सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के बीजेपी सचिव पुनीत आरके द्वारा बेंगलुरु साइबर क्राइम पुलिस के ध्यान में लाया गया। सोमवार की देर रात, बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त ने ट्विटर पर कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने कहा कि वे गिरफ्तार किए गए इंस्टाग्राम यूजर के दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना को कम करने के लिए एहतियात के तौर पर पुनीत राजकुमार की मौत के बाद बेंगलुरु पुलिस ने रविवार तक शराब की बिक्री पर रोक लगा दी थी। पुनीत राजकुमार के आकस्मिक निधन से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री शोक की लहर डूबी हुई है। दिवंगत अभिनेता को कर्नाटक से 10 लाख से अधिक लोग  श्रद्धांजलि देने के लिए बेंगलुरु आए थे।

पुनीत राजकुमार ने बाल कलाकार के रूप में अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। उन्हें 2002 की फिल्म अप्पू के माध्यम से मुख्य अभिनेता के रूप में कन्नड़ दर्शकों के लिए फिर से पेश किया गया। उनकी मृत्यु, 46 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से हुए जिसके बाद पूरे कर्नाटक में सदमे की लहर दौड़ गई।

अपने पिता की तरह, पुनीत राजकुमार ने केवल कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया। उनकी आखिरी फिल्म युवरत्ना थी जो 2021 में रिलीज हुई थी। वह इंडी फिल्म लूसिया फेम के निर्देशक पवन कुमार के साथ आने वाली फिल्म द्वित्व पर काम कर रहे थे।

टॅग्स :साउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!