लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस अपने ही अपार्टमेंट में हुई रेप का शिकार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 9, 2020 20:17 IST

एक 26 वर्षीय एक्ट्रेस के साथ पश्चिम बंगाल के बिजॉयगढ़ इलाके से कथित तौर पर रेप करने का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाली एक्ट्रेस ने 'साथ भाई चम्पा' और कुछ अन्य टीवी शो में काम किया हैपुलिस ने एक्ट्रेस का मेडिकल टेस्ट करवाया

पश्चिम बंगाल के बिजॉयगढ़ इलाके (Bijoygarh area) से एक 26 वर्षीय एक्ट्रेस से कथित तौर पर रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बंगाली एक्ट्रेस ने जादवपुर पुलिस स्टेशन में बुधवार को मामला दर्ज कराया। वहीं, एक्ट्रेस का मेडिकल टेस्ट हो चुका है। 'साथ भाई चम्पा' और कुछ अन्य टीवी शो में एक्ट्रेस काम भी कर चुकी हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस सूत्रों का कहना है कि 5 जुलाई को एक्ट्रेस का कोई परिचित उसके अपार्टमेंट आया था। इस दौरान उसने एक्ट्रेस से कुछ आर्थिक मदद मांगी। बाद में उसने एक्ट्रेस का फायदा उठाया, जो फ्लैट में अकेली रहती है और कथित तौर पर उसके साथ रेप किया। 

यही नहीं, एक्ट्रेस का कहना है कि आरोपी ने इस घटना को अपने फोन पर रिकॉर्ड भी किया। साथ ही, उसने एक्ट्रेस को धमकी दी है कि अगर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई तो वो इसे वायरल कर देगा। हालांकि, धमकी मिलने के बाद भी उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस मूल रूप से नादिया की रहने वाली हैं। वो मॉडलिंग और अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए कोलकाता में रहती हैं।

जिस व्यक्ति ने एक्ट्रेस के साथ कथित तौर पर रेप किया, उसके साथ उनके अच्छे संबंध थे। मगर कुछ मुद्दों के कारण दोनों के संबंध खराब हो गए थे। लॉकडाउन के दौरान लड़के ने कथित तौर पर फेसबुक पर उससे संपर्क किया और मिलने का अनुरोध किया। हालांकि, एक्ट्रेस ने उससे मिलने को मना कर दिया, जिसके बाद उसने अपने बिजनेस में हो रहे नुकसान का हवाला देते हुए एक्ट्रेस से कुछ पैसे भी मांगे।

एक्ट्रेस द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, व्यक्ति 5 जुलाई को उनसे मिलने आया था। पहले तो सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में व्यक्ति उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। फिर उसने कथित तौर पर रेप भी किया।

टॅग्स :रेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल