लाइव न्यूज़ :

शादी से पहले आलिया की रणबीर कपूर से दूरियां, एक्स-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ से बढ़ीं नजदीकियां!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 15, 2019 08:44 IST

आलिया भट्ट पिछले कुछ दिनों से रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं, खबरों के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं

Open in App

आलिया भट्ट पिछले कुछ दिनों से रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं. खबरों के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि आकाश अंबानी की शादी के समय दोनों के बीच दूरियों को मार्क किया गया और इन दूरियों की खबरें भी आई.

ऐसे में आलिया की एक्स-ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं. इससे फैंस को रणबीर-आलिया के रिश्ते का भविष्य डावाडौल दिख रहा है. ज्ञात हो कि रणबीर से पहले आलिया का नाम सिद्धार्थ के साथ जोड़ा जाता था. आलिया और सिद्धार्थ ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के बाद से ही दोनों काफी करीब आ गए थे और इनके रिश्ते की खबरें सुर्खियों में छाई रहती थीं.

लेकिन किसी वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई. उनका ब्रेकअप हो गया. कुछ दिनों पहले जब बॉलीवुड के युवा सितारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने गए थे, तब रणबीर-आलिया और सिद्धार्थ ने एक ही प्लेन में सफर किया था. खबरों की मानंे तो सफर के दौरान आलिया और सिद्धार्थ एक-दूसरे को इग्नोर कर रहे थे. लेकिन हाल में कुछ ऐसा हुआ जिससे लगने लगा कि दोनों का रिश्ता अभी भी पूरी तरह टूटा नहीं है. बात दरअसल ये हुई कि हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म 'कलंक' का टीजर रिलीज किया गया था. इसकी तारीफ करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा, ''वाओ सुपर्ब. सभी बहुत अच्छे लग रहे हैं.''

आलिया ने भी इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ''शुक्रिया सिड.'' आलिया की 'कलंक' एक मल्टीस्टारर फिल्म है और इसमें वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी अहम भूमिका में हैं. अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी.

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल