लाइव न्यूज़ :

VIDEO: उर्वशी रौतेला का वर्कआउट वीडियो देख प्रभावित हुए बेयर ग्रिल्स, कमेंट में लिखा कामयाबी का मंत्र

By अनिल शर्मा | Updated: August 10, 2021 12:27 IST

उर्वशी रौतेला तमिल सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म साइंस फिक्शन पर आधारित बताई जा रही है जिसमें उर्वशी एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी। इसके बाद वह एक ड्यूल लैंग्वेज थ्रिलर में दिखाई देने वाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं इस मामले में कई फैंस उनकी तारीफ करते हैं और उनके वीडियो से प्रेरित होते हैं। ब्रिटिश एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स भी उर्वशी के इस वीडियो को देख काफी प्रभावित हुए हैं

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। इस मामले में कई फैंस उनकी तारीफ करते हैं और उनके वीडियो से प्रेरित होते हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर अक्सर वह वर्कआउट के वीडियो फैंस के बीच साझा करती रहती हैं। इस बीच अभिनेत्री ने अपनी वर्कआउट का एक नया वीडियो पोस्ट किया है जिसपर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वहीं ब्रिटिश एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स भी उर्वशी के इस वीडियो को देख काफी प्रभावित हुए हैं।

उवर्शी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है - "पिता से मिली सबसे अच्छी नसीहत- 'हर दिन कम-से-कम एक मज़ेदार चीज़ करनी चाहिए'। दूसरों को खुश रखने के लिए...अपना खुश रहना ज़रूरी है। उर्वशी के इस वीडियो और उनके विचार को देखते हुए बेयर ग्रिल्स ने कामयाबी का मंत्र देते हुए लिखा..और कभी हार नहीं माननी चाहिए।"

 गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला तमिल सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म साइंस फिक्शन पर आधारित बताई जा रही है जिसमें उर्वशी एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी। इसके बाद वह एक ड्यूल लैंग्वेज थ्रिलर में दिखाई देने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 'ब्लैक रोज़' सहित"थिरुतु पायले 2" के हिंदी रीमेक में उर्वशी रौतेला नजर आएंगी।

बता दें हाल ही में उर्वशी गुरु रंधावा के साथ उनके एक गाने में देखी गई थीं। रंधावा के "डूब गए" और मोहम्मद रमजान के साथ "वर्साचे बेबी" को खूब पसंद किया गया। दोनों में उर्वशी नजर आई थीं। इसके अलावा उर्वशी रौतेला जियो स्टूडियो की वेब सीरीज "इंस्पेक्टर अविनाश" में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म सुपर कॉप अविनाश मिश्रा और पूनम मिश्रा की सच्ची कहानी पर आधारित एक बायोपिक है।

टॅग्स :उर्वशी रौतेलाबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल