लाइव न्यूज़ :

BB13: बिग बॅास के घर में दिखा फैशन शो का तड़का, शहनाज-रश्मि ने किया रैंप वॅाक

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 28, 2019 13:40 IST

शुक्रवार को बिग बॉस ने घरवालों को एक मजेदार टास्क दिया था। इस टास्क में शहनाज गिल , मधुरिमा तुली, रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा और शेफाली बग्गा को रैंप पर वॉक करते हुए अपनी अदाओं का जलवा बिखेरना था।

Open in App
ठळक मुद्देपारस ने फैशन शो शुरू किया और उसे होस्ट भी किया।शेफाली जरीवाला और आरती सिंह लड़कियों की हेयर स्टाइलिस्ट बनीं।

हाईवोल्टेज ड्रामे और कॅान्ट्रोवर्सी से भरपूर बिग बॉस सीजन 13 में शुक्रवार के एपिसोड में लड़कियों ने अपने ग्लैमरस अवतार से जलवा बिखेरा। शहनाज गिल, मधुरिमा तुली, रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा और शेफाली बग्गा ने रैंप वॉक करते हुए डाबर आमला हेयर ऑयल को प्रमोट किया, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज ने शो को जज किया।

हसीनाओं ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज

शुक्रवार को बिग बॉस ने घरवालों को एक मजेदार टास्क दिया था। इस टास्क में शहनाज गिल , मधुरिमा तुली, रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा और शेफाली बग्गा को रैंप पर वॉक करते हुए अपनी अदाओं का जलवा बिखेरना था। वही शेफाली जरीवाला और आरती सिंह इन चारों लड़कियों की हेयर स्टाइलिस्ट बनी थीं।

इस टास्क में शेफाली जरीवाला और आरती सिंह को डाबर आमला हेयर ऑयल का इस्तेमाल करके रैंप वॉक करने वाली लड़कियों के बालों को स्टाइल करना था। पारस छबड़ा को शो की मेजबानी करने की जिम्मेदारी मिली थी। सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज शो मे इनसे सवाल करते नजर आए।

पारस ने शो किया होस्ट

पारस ने फैशन शो शुरू किया और उसे होस्ट भी किया। इसके बाद रश्मि देसाई हाथ में तेल की बोतल पकड़कर रैंप वॉक करती हैं। वहीं सिद्धार्थ जमीन पर बैठते हैं और रश्मि देसाई से बहुत विनम्रता से पूछते हुए नजर आते हैं कि, 'क्या आप शो जीतना चाहते हो?' 

इसके बाद माहिरा स्टेज पर आती हैं, जहां आसिम उनसे घर के अनुभव के बारे में पूछते  हुए नजर आते हैं। इस पर माहिरा उनसे कहती हैं कि इस शो ने उन्हें इंसान बना दिया है। इसके बाद शहनाज से सवाल किया जाता है, कि उन्होंने घर में क्या देखा। शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला की ओर इशारा करती हैं और कहती हैं, 'इनको प्यार से समझ नहीं आता सर, इनको दुश्मनों से बहुत प्यार है।'

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानसिद्धार्थ शुक्‍ला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?