लाइव न्यूज़ :

Batti Gul Meter Chalu Song Hard Hard: कठपुतली की तरह डांस करते हुए दिखे शाहिद और श्रद्धा, कहा- हार्ड हार्ड नाचेंगे

By विवेक कुमार | Updated: August 29, 2018 13:28 IST

फिल्म में शाहिद वकील की भूमिका में नजर आने वाले हैं और अपने दोस्त को इंसाफ दिलाने के लिए  इलेक्ट्रिसिटी कंपनी के खिलाफ केस लड़ते हैं।

Open in App

मुंबई, 29 अगस्त: श्री नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनने वाली शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' का नया गाना 'हार्ड हार्ड' रिलीज हो गया है। गाने में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर जमकर डांस कर रहे हैं। इस पार्टी सॉन्ग को मिका सिंह, सचिन टंडन ने गाया है। प्राकृति कक्कड़ ने गाने को कंपोज किया है। फिल्म का ये गाना आपको डांस करने पर मजबूर कर देगा। वहीं इस गाने में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री भी नजर आ रही है।  

बता दें कि शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की  कहानी  बिजली के बिल और उनसे होने वाली परेशानी पर आधारित है।  फिल्म में  दिव्‍येंदु शर्मा भी सपोर्टिंग रोल में हैं जो शाहिद के दोस्त की भूमिका में  हैं और एक फैक्ट्री के मालिक हैं।

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दिव्‍येंदु के फैक्ट्री में बिजली का बिल अचानक से 54 लाख रुपए का आ जाता है। 54 लाख रुपए का बिजली का बिल न चुका पाने की वजह से वो आत्महत्या कर लेता है। जिसके बाद ये पूरा मामला कोर्ट तक पहुंचता है।

शाहिद वकील की भूमिका में नजर आने वाले हैं और अपने दोस्त को इंसाफ दिलाने के लिए  इलेक्ट्रिसिटी कंपनी के खिलाफ केस लड़ते हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस यामी गौतम भी वकील के रोल में हैं जो अपोजिशन की तरफ से केस लड़ती हुई नजर आती हैं। 

ये पहली बार है जब बिजली की इस समस्या को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। फिल्म उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर बनी और बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर आधारित होगी। फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' 21 सितम्बर को रिलीज होगी। यह दूसरा मौका है जब शाह‍िद कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों फ‍िल्‍म 'हैदर' में नजर आए थे।

टॅग्स :शाहिद कपूरश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल