लाइव न्यूज़ :

Batla House teaser Review: उस दिन क्या हुआ 'बाटला हाउस' में, बताने जा रहे जॉन एब्राहम

By मेघना वर्मा | Updated: July 6, 2019 16:41 IST

बाटला हाउस का ट्रेलर 10 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। वहीं जॉन की ये फिल्म आगामी 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।

Open in App

जॉन एब्राहम की मोस्ट अवटेड फिल्म बाटला हाउस का टीजर रिलीज हो गया है। जबरदस्त एक्शन के साथ कुछ सेकेंड के इस टीजर ने ही बता दिया है कि फिल्म कितनी दमदार होने वाली है और जॉन एब्राहम फिल्म में कमाल का एक्शन दिखाने वाले हैं। 

बटाला हाउस के टीजर की शुरुआत होती है वॉइस ओवर से। जिसमें कुछ लोग बोलते दिखते हैं कि दो गोली चली है। वहीं इसके बाद शुरु होता है गोलियों की तड़तड़ाहट। बाटला हाउस केस पर बनी इस फिल्म में जॉन एब्राहम एक सीन में बैक साइड से दिखाई देते हैं। 

ऐसा है टीजर

26 सेकेंड के इस वीडियों में दिखाया गया फुल टू एक्शन पैक, गन शॉर्ट फायरिंग सीन आपके अंदर जोश जरूर भर देंगे। वहीं 11 साल पहले इंडियन  मुजाहिदीन टेरिरीस्ट्स को मारे जाने पर बेस्ड रियल इस स्टोरी के लिए जॉन ने अपने फिटनेस और बॉडी पर भी बहुत काम किया है। जो उनका लुक देखकर ही समझ आता है। 

टीजर को शेयर करते हुए टैग लाइन का इस्तेमाल किया गया है, मेकर्स ने लिखा है, 'साल 2008 में कुछ चलाई गई गोलियों ने कई कहानियां बटोरीं थीं। आज 11 साल बाद हम आपको असली कहानी बताने जा रहे हैं' वहीं टीजर के अंत में जॉन एब्राहम कहते दिखते हैं, 'उस दिन क्या हुआ बाटला हाउस में क्या हम गलत थे क्या मैं गलत था।' इस लाइन ने ही लोगों को फिल्म की ओर अट्रैक्ट कर लिया है।

बता दें बाटला हाउस का ट्रेलर 10 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। वहीं जॉन की ये फिल्म आगामी 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। वहीं इसके पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया था। 

टॅग्स :जॉन अब्राहम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म '1911' का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है

बॉलीवुड चुस्कीSTREE 2- स्त्री-2 ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन की एडवांस बुकिंग करीब 10 करोड़ रुपये, पीछे छूट गए अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम

बॉलीवुड चुस्की15 अगस्त को रिलीज होंगी ये 5 धांसू फिल्में, 'स्त्री 2' से लेकर 'खेल खेल में'

बॉलीवुड चुस्कीशर्वरी वाघ की हॉट फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, जॉन अब्राहम संग फिल्म 'वेदा' में नजर आएंगी एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्कीडिनो मोरिया ने जॉन अब्राहम संग प्रतिद्वंद्विता को किया खारिज, कहा- उन्होंने बिपाशा बसु को मुझसे दूर नहीं किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?