लाइव न्यूज़ :

#MeToo पर बप्पी लहरी का बड़ा बयान, कहा- जब उत्पीड़न हुआ तब क्यों नहीं किया FIR

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 17, 2018 15:43 IST

फिल्म 'मौसम इकरार के दो पल प्यार के' के म्यूजिक लॉन्च के दौरान जब उनसे इस मुद्दे पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि महिलाओं को यौन उत्पीड़न की शिकायत उस वक्त करनी चाहिए थी, जब यह घटना उनके साथ हुई।

Open in App

बॉलीवुड में #MeToo पर महिलाओं की आप बीती के बाद कई सेलिब्रिटीज विवादों में घिर गए हैं। वहीं, तमाम सितारे अपनी अपनी राय कैंपेन के जरिए रख रहे हैं। इसी बीच  गायक-संगीतकार बप्पी लहरी ने अपनी बात मीटू पर रखी है। 

हाल ही में  फिल्म 'मौसम इकरार के दो पल प्यार के' के म्यूजिक लॉन्च के दौरान जब उनसे इस मुद्दे पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि महिलाओं को यौन उत्पीड़न की शिकायत उस वक्त करनी चाहिए थी, जब यह घटना उनके साथ हुई।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि देश में हम महिलाओं का सम्मान करते हैं चाहे वह मां हो, बहन हो, बेटी हो या पत्नी हो, मैं हर साल छह महीने अमेरिका में रहता हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमारे देश जैसी खूबसूरत संस्कृति पूरी दुनिया में कहीं और है। 

उन्होंने कहा कि मेरा तो कहना है कि जब ये सब हुआ  तब ही क्यों आवाज नहीं उठाई गई।  तब शिकायत क्यों नहीं दर्ज करवाई, एफआईआर क्यों नहीं लिखवाई गई? अगर इन चीजों का खुलासा पहले होता तो उन्हें इसके लिए न्याय मिलता।  उन्होंने कहा कि जैसे हम किसी फिल्म के बारे में 10 साल बाद बात करेंगे तो फिर उसका क्या फायदा होगा।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी #MeToo अभियान एक्शन मोड में आ चुका है।  इस अभियान के तहत अब तक नाना पाटेकर, अलोक नाथ, विकास बहल, रजत कपूर, कैलाश खेर, अभिजीत भट्टाचार्य, सुभाष घई, साजिद खान, शक्ति कपूर, सुभाष कपूर, चेतन भगत और पियूष मिश्रा जैसे कई सेलेब फंस चुके हैं।

टॅग्स :# मी टूयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

क्राइम अलर्टKerala: पलक्कड़ विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, महिला का जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप

विश्वCanada: पोते से मिलने गए बुजुर्ग पर स्कूली लड़कियों को परेशान करने का लगा आरोप, कोर्ट ने दिया निर्वासन का आदेश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस