लाइव न्यूज़ :

"बाहुबली" प्रभास से रिश्ते से अनुष्का शेट्टी ने किया साफ इनकार, बताया उन्हें है किसका इंतजार

By गुलनीत कौर | Updated: January 23, 2018 12:39 IST

अनुष्का और अपनी शादी की खबर दोबारा जब प्रभास तक पहुंची तो उन्होंने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रया जाहिर की।

Open in App

लाखों लड़कियों के दिल की धड़कन बन चुके प्रभास की शादी की खबरें फिर से सुर्खियों का हिस्सा बन रही हैं। हाल ही में उनके अंकल ने प्रभास के जन्मदिन पर बताया कि वे इस साल शादी कर सकते हैं जिसके बाद मीडिया और फैंस का अटकल लगाने लगे कि प्रभास अपने को-स्टार अनुष्का शेट्टी से शादी करने जा रहे हैं। प्रभास और अनुष्का की जोड़ी वाली बाहुबली ने देश-विदेश में कमायी के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। लेकिन अनुष्का ने प्रभास के संग रिश्ते को सिरे से इनकार कर दिया है। अनुष्का ने इसकी वजह भी बतायी। 

अनुष्का के अनुसार वो और प्रभास केवल को-स्टार्स और अच्छे दोस्त हैं, इससे अधिक कुछ नहीं। अनुष्का ने मीडिया से कहा, "हम दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं'। वे आगे कहती हैं कि 'मुझे जिंदगी में उसका इंतजार है, जिसे मैं पसंद करूं। मुझे अच्छा लगता है जब लोग मेरी शादी में इतनी दिलचस्पी लेते हैं।" प्रभास भी सोशल मीडिया पर इस रिश्ते की अटकल पर सफायी दे चुके हैं। 

प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा था, "जब दो स्टार्स एक से अधिक फिल्मों में दिखाई देने लगते हैं तो उनके अफेयर की अफवाहें उड़ना आम बात है। पहले मुझे इस तरह की खबरें पढ़कर बुरा लगता था लेकिन अब ये मेरे लिए नार्मल हो गया है।"

अपनी शादी की बात पर सफाई देते हुए प्रभास ने आगे कहा, 'मेरी फीमेल फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अभी मेरा शादी करने का कोई मूड नहीं है'। 

टॅग्स :अनुष्का शेट्टीप्रभासबाहुबलीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल