लाइव न्यूज़ :

सिनेमा वॉच सस्पेन्स का चक्रव्यूह है 'बदला', आमिताभ-तापसी को दिखेगा जोड़

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 9, 2019 08:46 IST

Open in App

'बदला' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता थी. इसके दो कारण हैं. एक तो 'पिंक' के बाद मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री तापसी पन्नू की जोड़ी एक बार फिर 'बदला' में देखने की चाह थी और दूसरा कारण रहा निर्देशक सुजॉय घोष. घोष ने विद्या बालन स्टारर 'कहानी', उसके सीक्वल 'कहानी 2' और 'तीन' जैसी सस्पेन्स थ्रिलर फिल्मों के बाद मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'बदला' बनाई है. फिल्म 'बदला' की कहानी नैना सेठी (तापसी पन्नू) नामक महिला के ईद-गिर्द बुनी गई है.

विवाहित होने के बावजूद नैना का अर्जुन जोसेफ (टोनी ल्यूक) के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता है. बाद में उसकी हत्या का आरोप नैना पर लगता है. सारे सबूत भी नैना के खिलाफ होते हैं. इस मामले में अपनी वकालत करने के लिए नैना प्रसिद्ध वकील बादल गुप्ता (अमिताभ बच्चन) को चुनती है. एडवोकेट गुप्ता ने पिछले चालीस साल में कोई भी केस हारा नहीं है. ऐसे में नैना के खिलाफ ठोस सबूत होने के बावजूद क्या गुप्ता इस मामले में उसे बाइज्जत बरी करवाने में सफल हो पाते हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.

फिल्म 'बदला' स्पेनिश फिल्म 'द इनविजिबल गेस्ट' का रीमेक है. पूरी फिल्म के अधिकतर हिस्से में एक ही अपराध को लेकर आरोपी और उसके वकील के बीच इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए किया गया वाद-विवाद रेखांकित किया गया है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू के अभिनय की जुगलबंदी दर्शकों को बांधे रखती है. इसमें एक घर, उस घर में वकील और आरोपी के बीच जारी संभाषण ज्यादा से ज्यादा दिखाया गया है. इसके बावजूद फिल्म देखते समय कहीं भी बोरियत महसूस नहीं होती. इसे फिल्म की सबसे बड़ी खूबी माना जा सकता है. इसका श्रेय निर्देशक सुजॉय घोष के अलावा मेगास्टार अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू को दिया जाना चाहिए. निर्देशक घोष 'कहानी' जैसी फिल्म के बाद एक बार फिर दर्शकों को सस्पेंस में उलझाए रखने में कामयाब रहे हैं.

फिल्म का उत्तरार्द्ध जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे फिल्म के प्रति दिलचस्पी बढ़ती जाती है. दो लोगों के बीच संवादों की भरमार और सीन की कमी होने के बावजूद दर्शकों को फिल्म की कहानी में उलझाए रखने का कमाल स्क्रप्टि राइटर ने बखूबी करके दिखाया है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू के अलावा अमृता सिंह, प्रकाश राज, टोनी ल्यूक, मानव कौल और तनवीर घानी जैसे कलाकारों ने काफी अच्छी एक्टिंग की है. सस्पेंस के इस चक्रव्यूह में उलझकर देखो, फिल्म की अच्छाई पता चल जाएगी.

टॅग्स :बदला मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटडेविड वॉर्नर ने किया महानायक अमिताभ बच्चन को कॉपी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की'बदला' हुई हिट लेकिन अमिताभ बच्चन को है ग़म, बिग बी और शाहरुख खान ने ट्विटर पर कसे एक-दूजे पर तंज

बॉलीवुड चुस्की'बदला' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, तीसरे हफ्ते के अंत तक कर डाला इतने करोड़ का बिजनेस

बॉलीवुड चुस्कीलोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है 'बदला' का बुखार, दूसरे हफ्ते में कमा डाले इतने करोड़ रुपए

बॉलीवुड चुस्कीBadla Box Office: 'बदला' ने ओपनिंग वीकेंड में कमाई में मचाया बवाल, जानें तीन दिनों में धुआंधार कलेक्शन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया