लाइव न्यूज़ :

चुनाव से पहले यूपी में होगा बड़ा कारनामा, अभिनेता ने कहा; योगीजी-मोदीजी UP को ऐसे ही हाथ से जाने नहीं देंगे

By अनिल शर्मा | Updated: November 15, 2021 14:54 IST

केआरके ने यूपी चुनाव को लेकर भविष्यवाणी भी की। उन्होने कहा कि योगी और मोदी उत्तर प्रदेश को अपने हाथों से ऐसे ही नहीं जाने देंगे। वोटिंग से पहले कुछ बड़ा कारनामा होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे केआरके ने चुटकी लेते हुए कहा बीजेपी के नेता गजब इतिहास के ज्ञानी हैंकेआरके ने कहा, मुख्यमंत्री योगीजी चंद्रगुप्त को सिकंदर से लड़वा देते हैं यूपी में वोटिंग से 10-15 दिन पहले देश मैं कुछ बड़ा कारनामा जरूर होगाः केआरके

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में अमित शाह से लेकर मोदी तक के कार्यक्रमों तेजी आ चुकी हैं। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी अलग-अलग जगहों पर होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच यूपी सीएम ने लखनऊ में 'सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन' में कहा कि मौर्य शासन की नींव रखने वाले चंद्रगुप्त मौर्य ने सिकंदर महान को हराया था लेकिन इतिहासकार फिर भी उन्हें महान नहीं कहते हैं।

योगी आदित्यनाथ के इस दावे पर अभिनेता कमाल राशिद खान यानी केआरके ने चुटकी लेते हुए कहा बीजेपी के नेता गजब इतिहास के ज्ञानी हैं!  गृहमंत्री अमित शाह जी भारत को रावण से ज्ञान लेने के लिए मिलवा देते हैं। मुख्यमंत्री योगीजी चंद्रगुप्त को सिकंदर से लड़वा देते हैं! मतलब जो मर्जी में आए बोल देते हैं! क्योंकि सुननेवाले सब अनपढ़ होते हैं जो तालियां बजाते रहते हैं!

केआरके ने यूपी चुनाव को लेकर भविष्यवाणी भी की। उन्होने कहा कि योगी और मोदी उत्तर प्रदेश को अपने हाथों से ऐसे ही नहीं जाने देंगे। वोटिंग से पहले कुछ बड़ा कारनामा होगा। केआरके ट्वीट में लिखा- मोदीजी और योगीजी ऐसे ही यूपी को हाथ से नहीं जाने देंगे। इसलिए मेरा मानना है कि वोटिंग से 10-15 दिन पहले देश मैं कुछ बड़ा कारनामा जरूर होगा, जैसे सर्जिकल स्ट्राइक और फुलवामा हुआ था।

इससे पहले एक ट्वीट में केआरके ने कंगना रनौत पर उनके आजादीवाले बयान को लेकर निशाना साधा। कहा, अगर कोई मुसलमान किसी स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करता तो वह अबतक देशद्रोही साबित कर दिया जाता और सालों जेल में रहता।

केआरके ने अपने ट्वीट में गृहमंत्री अमिता शाह, दिल्ली पुलिस, मुंबई पुलिस और यूपी पुलिस सहित हिमाचल पुलिस को टैग किया है।केआरके ने लिखा- 'अगर कोई मुस्लिम देश के स्वतंत्रता सेनानी का अपमान कर देता, आजादी को भीख कह देता तो वो देशद्रोही माना जाता। और सालों जेल में रहता। लेकिन कंगना रनौत को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।'

टॅग्स :कमाल आर खानयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?