लाइव न्यूज़ :

'बाहुबली' फेम राम्या की कार में मिला शराब की बोतलों का जखीरा, ड्राइवर हुआ गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2020 10:02 IST

राम्या कृष्णन ने अब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ड्राइवर को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में छोटे मियां बड़े मियां जैसी फिल्म करने वाली एक्ट्रेस राम्या कृष्णन विवादों में घिर गई हैंराम्या ने बाहुबली फिल्म में मां का किरदार निभाया था

बॉलीवुड में छोटे मियां बड़े मियां जैसी फिल्म करने वाली एक्ट्रेस राम्या कृष्णन विवादों में घिर गई हैं।  जी टीवी एक्ट्रेस की जयललिता पर बनी सीरीज को प्रसारित करने की तैयारी ही कर रहा है कि इसी बीच खबर ये आ रही है कि उनकी एक गाड़ी को पुलिस ने करीब सौ बोतल शराब के साथ अपने कब्जे में ले लिया है।

राम्या ने बाहुबली फिल्म में मां का किरदार निभाया था। जो फैंस ने काफी ज्यादा पंसद किया था।  एक्ट्रेस की शोहरत को खराब करने का काम उनके स्टाफ ने किया है, जिसे मिली जानकारी के मुताबिक चेन्नई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का आरोप है कि राम्या कृष्णन की कार से लिकर (शराब) की बोतलें बरामद हुई हैं।

खबर के अनुसार राम्य कृष्णन की कार को गुरुवार को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका था तो ड्राइवर पुलिस से भिड़ गया। इससे पुलिस को शक हुआ । तो पुलिस ने उस एसयूवी की तलाशी ली। गाड़ी से 96 बोतलें शराब की बरामद हुई हैं। घटना के वक्त राम्या कृष्णन की टोयोटा इनोवा कार टीएन 07 सीक्यू 0099 महाबलीपुरम से चेन्नई आ रही थी।

बरामद बोतलों में बियर और हार्ड लिकर दोनों शामिल है। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में राम्या के ड्राइवर सेल्वाकुमार को गिरफ्तार कर लिया। अब इसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। कुछ स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक घटना के समय राम्या कृष्णन भी कार में मौजूद थीं, हालांकि कहा जा रहा है कि राम्या अपनी बहन के साथ घटना की जानकारी मिलने के बाद थाने पहुंचीं थीं।

 

टॅग्स :बाहुबलीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार