लाइव न्यूज़ :

'बाहुबली' एक्टर मधु प्रकाश की वाइफ ने की आत्महत्या, जांच में लगी पुलिस-पढ़ें पूरी डिटेल्स

By मेघना वर्मा | Updated: August 8, 2019 08:53 IST

मधु प्रकाश की वाइफ भारती ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस केस के जांच में लगी हैं। प्रकाश का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। वहीं भारती की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ओसामिना जनरल हॉस्पिटल भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमधु प्रकाश ने कई टीवी शोज के साथ एसएस राजमौली की फिल्म बाहुबली में भी काम किया है। 6 अगस्त को उनके घर में वाइफ भारती ने खुदखुशी कर ली।

टीवी एक्टर मधु प्रकाश की वाइफ भारती ने की डेडबॉडी मंगलवार देर रात उन्हीं के घर से मिली। भारती ने पंखे से लटक कर खुदखुशी कर ली। रिपोरट्स की मानें तो भारती एक प्राइवेट फर्म में काम करती थीं। वहीं भारती, मधु के प्रोफेशन से खुश नहीं थीं कि उनके पति देर रात तक शूटिंग करते हैं। बीते मंगलवार यानी 6 अगस्त को भारती का शव उन्हीं के घर में पाया गया। 

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मधु और भारती ने साल 2015 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों साथ में हैदराबाद की पंचवटी कॉलोनी में रहा करते थे। खबरों की मानें तो मधु और भारती के बीच अक्सर मधु के घर देर से आने को लेकर झगड़ा होता था। वहीं भारती को मधु पर शक था कि उनका अफेयर किसी को-स्टार के साथ चल रहा है। 

रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार सुबह मधु ने भारती से कहा कि वो जिम जा रहे हैं उसके बाद वहीं से शूट के लिए निखल जाएंगे। इसके बाद भारती ने उन्हें फोन करके कहा कि वो तुरंत घर लौट आएं वरना वो आत्महत्या कर लेंगी। एक्टर ने इस चेतावनी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके बाद करीब शाम साढ़े सात बजे जब वह घर पहुंचे तो भारती को अपने घर के पंखे से लटकते पाया। 

पुलिस अभी केस की जांच में लगी है। मधु के स्टेटमेंट को भी उन्होंने दर्ज कर लिया है। वहीं भारती की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ओसामिना जनरल हॉस्पिटल भेज दिया है। मधु ने कई टीवी सीरीयल्स के साथ एसएस राजमौली और प्रभास की बाहुबली फिल्म भी की है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल