लाइव न्यूज़ :

Baaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' ने बॉक्स ऑफिस पर 50.74 करोड़ रुपये कमाए

By संदीप दाहिमा | Updated: September 11, 2025 13:26 IST

Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ अभिनीत ‘बागी- 4’ ने बृहस्पतिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

Open in App
ठळक मुद्देBaaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' ने बॉक्स ऑफिस पर 50.74 करोड़ रुपये कमाए

Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ अभिनीत ‘बागी- 4’ ने बृहस्पतिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इस फिल्म में संजय दत्त, सोनम बाजवा और पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने काम किया है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन कन्नड़ के मशहूर डायरेक्टर ए. हर्षा ने किया है। इस फिल्म से उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में निर्देशन की शुरुआत की है। बागी 4 सिनेमाघरों में पांच सितंबर को रिलीज हुई। फिल्म के निर्माताओं ने पोस्टर के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की हालिया कमाई की जानकारी साझा की।

हालिया पोस्ट के मुताबिक फिल्म ने बृहस्पतिवार तक कुल 50.74 करोड़ रुपये की कमाई की है। प्रोडक्शन टीम ने कैप्शन में लिखा है, "पहले पंच से लेकर सिनेमा हॉल की भीड़ तक, यह लोगों का प्यार है जो हर दिन बागी- 4 को ताकत देता है ।" ‘बागी- 4’ में टाइगर ने रॉनी का किरदार अदा किया है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो ट्रेन में आत्महत्या के प्रयास से बच जाता है, लेकिन इसे कठोर सच्चाई का सामना करना पड़ता है। इसमें श्रेयस तलपड़े और सौरभ सचदेवा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म टाइगर की ‘बागी’ श्रंखला की चौथी कड़ी है। इसकी शुरुआत 2016 की "बागी" से हुई थी, इसके बाद ‘बागी 2’ (2018) और ‘बागी 3’ (2020) आईं।

टॅग्स :टाइगर श्रॉफफिल्ममूवी ट्रेलरबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई