लाइव न्यूज़ :

सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2025 17:23 IST

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा कि पारिवारिक फिल्मों के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या के साथ काम करना सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने अपने संबंधों को एक ‘‘शानदार जोड़ी’’ की तरह बताया।

Open in App
ठळक मुद्देसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा कि पारिवारिक फिल्मों के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या के साथ काम करना सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने अपने संबंधों को एक ‘‘शानदार जोड़ी’’ की तरह बताया। खुराना ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘विवाह’ और ‘ऊंचाई’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले फिल्म निर्माता बड़जात्या की अगली फिल्म में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ शरवरी भी मुख्य भूमिका में होंगी। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह बहुत रोमांचक है। अच्छी बात यह है कि यह प्रेम मेरे बहुत करीब है।

इस फिल्म के माध्यम से मैं सूरज जी के और करीब आ गया हूं... यह एक ‘शानदार जोड़ी’ जैसा है।’’ खुराना ने बड़जात्या के बारे में कहा, ‘‘वह बहुत कम फिल्में बनाते हैं, लेकिन वह हमारे देश के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं। उनका ट्रैक रिकॉर्ड और सफलता का रिकॉर्ड भारत में सबसे ऊंचा है। मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं सूरज बड़जात्या के साथ एक फिल्म के लिए काम कर रहा हूं। यह मेरा बचपन का सपना था। हम एक नवंबर से फिल्म पर काम शुरू करेंगे। जब भी मैं उनसे मिलता हूं, मैं उनके पैर छूता हूं क्योंकि वह इस लायक हैं।’’ इस फिल्म में खुराना ‘प्रेम’ के किरदार में नजर आएंगे। ‘प्रेम’ का किरदार बड़जात्या की पारिवारिक फिल्मों का पर्याय बन गया है और इसे अक्सर अभिनेता सलमान खान निभाते रहे हैं।

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?