लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान खुराना का स्टारडम घटा!, फीस में हुई भारी कटौती, एक फिल्म के लिए अब इतने करोड़ कर रहे चार्ज

By अनिल शर्मा | Updated: September 29, 2022 13:55 IST

आयुष्मान डॉक्टर जी में दिखाई देंगे। इस फिल्म के अलावा भी आयुष्मान के पास कई ऑफर्स हैं। अभिनेता जल्दी ही डॉक्टर जी में नजर आएंगे। डॉक्टर जी के बाद आयुष्मान ड्रीमगर्ल 2 में व्यस्त हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआयुष्मान खुराना की फीस 25 करोड़ रुपये से 15 करोड़ रुपये पर आ गई है।इसकी वजह अनेक और चंडीगढ़ करे आशिकी को बताया जा रहा है।

कई सुपरहिट फिल्में देनेवाले अभिनेता आयुष्मान खुराना को अपनी फीस कम करनी पड़ी है। इसकी वजह उनकी पिछली दो फिल्मों को बताया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुभव सिन्हा की फिल्म अनेक और चंडीगढ़ करे आशिकी की वजह से आयुष्मान को अपनी फीस में कटौती करनी पड़ी है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'आयुष्मान खुराना की फीस 25 करोड़ रुपये से 15 करोड़ रुपये पर आ गई है, जिसकी वजह अनेक और चंडीगढ़ करे आशिकी है। बॉलीवुड हंगामा ने ये खबर एक सूत्र के हवाले से दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान की अपकमिंग फिल्म के निर्माता ने उनसे फीस कम करने को कहा। आयुष्मान भी इसपर राजी हो गए। बकौल रिपोर्ट आयुष्मान को अब एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये मिले हैं।

गौरतलब है कि आयुष्मान डॉक्टर जी में दिखाई देंगे। इस फिल्म के अलावा भी आयुष्मान के पास कई ऑफर्स हैं। अभिनेता जल्दी ही डॉक्टर जी में नजर आएंगे। डॉक्टर जी के बाद आयुष्मान ड्रीमगर्ल 2 में व्यस्त हो जाएंगे। पिछली दो फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं करने के बाद आयुष्मान को डॉक्टर जी और ड्रीमगर्ल 2 से काफी उम्मीदें हैं। उन्हें भरोसा है कि उनकी ये फिल्में उन्हें ट्रैक पर वापस ले आएंगी।

टॅग्स :Ayushmann Khurranabollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!