लाइव न्यूज़ :

Thama: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' दिवाली पर होगी रिलीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2025 15:38 IST

Ayushmann Khurrana Movie: अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘थामा’ उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। यह फिल्म दिवाली में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देThama: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' दिवाली पर होगी रिलीज

Ayushmann Khurrana Movie: अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘थामा’ उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। यह फिल्म दिवाली में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। ‘बधाई हो’, ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों में लीक से हट कर अभिनय करने वाले खुराना ‘थामा’ में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन ‘मुंज्या’ फिल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने किया है। खुराना ने कहा कि दिवाली पर फिल्म के रिलीज होने से बहुत खुशी हो रही है। अभिनेता खुराना (40) ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरे लिए दिवाली का मतलब है एकजुटता..., परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना...। यह सबसे अच्छा अनुभव होता है।

मैं फिल्मों का बहुत बड़ा शौकीन हूं और हर साल दिवाली पर अपने परिवार के साथ सिनेमाघर जाकर फिल्म देखने की मेरी एक परंपरा है। हम साथ में खूब मस्ती करते हैं और मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती है कि बड़ी संख्या में लोग इन बड़ी फिल्मों को देखने के लिए सिनेमा घरों में उमड़ते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए दिवाली पर ‘थामा’ रिलीज़ होना आश्चर्यजनक लगता है। यह मेरे करियर की सबसे बड़ी रिलीज़ है और मैं ‘थामा’ के साथ पूरे देश में खुशी बांटने और लोगों का मनोरंजन करने के लिए वास्तव में उत्सुक हूं।’’ ‘थामा’ फिल्म के निर्माता दिनेश विजन और अमर कौशिक हैं। दिनेश विजन की निर्माण कंपनी मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इससे पहले हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ जैसी फिल्में बनाई जा चुकी हैं। 

टॅग्स :Ayushmann Khurranamovies
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई