लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड प्रोड्यूसर का असदुद्दीन ओवैसी पर फूटा गुस्सा, लिखा- उनके पास कोई और विकल्प नहीं है...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 10, 2019 09:30 IST

कमाल अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। कमाल आए दिन किसी ना किसी पर निशाना साधते ही रहते हैं। जिस कारण से कई बार वह खुद भी निशाने पर आ जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल ने हाल ही में राम मंदिर को लेकर ट्वीट किया हैकमाल इससे पहले भी कई बार अपने ट्वीट किए जाने के लिए जाने जाते हैं

आज जहां राम मंदिर पर ऐतिहासिक फैसला आया है।सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद पर अपना एतिहासिक फैसला सुना दिया है।कोर्ट ने इस फैसले में विवादित जमीन रामजन्मभूमि न्यास को देने का फैसला किया है यानी विवादित जमीन राम मंदिर के लिए दे दी गई है। जबकि मुस्लिम पक्ष को अलग स्थान पर जगह देने के लिए कहा गया है।उस पर हर कोई अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने इस पर अपना पक्ष रखा है। सभी ने शांति बनाएं रखने की अपील की है। ऐसे में प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की है।

कमाल अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। कमाल आए दिन किसी ना किसी पर निशाना साधते ही रहते हैं। जिस कारण से कई बार वह खुद भी निशाने पर आ जाते हैं। इस बार उन्होंने असदुद्दुीन और राजनेताओं पर बयान दिया है। 

कमाल ने ट्वीट करके लिखा है कि हम सभी हिन्दू मुस्लिम को # असदुद्दीन ओवैसी के #Bhadkau बयानों के बारे में #AYODHYAVERDICT की अनदेखी करनी चाहिए क्योंकि उनके पास कोई और विकल्प नहीं है। वह एक राजनेता है जब तक वह हमें हिंदू मुस्लिम में नहीं बांट सकता।और वह समाप्त हो जाएगा, जब वह हमें विभाजित करने में सक्षम नहीं होगा। इससे पहले भी कमाल ने एक ट्वीट किया था और लिखा था कि मैं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले का तहे दिल से स्वागत करता हूं कि उन्होंने सरकार को अयोध्या  में राममंदिर  बनाने की अनुमति दी,इस फैसले ने मंदिर-मस्जिद के लंबे समय से चल रहे विवाद को खत्म कर दिया है,पीएम नरेंद्र मोदी  और अमित शाह जी को भी धन्यवाद।

राम मंदिर निर्माण के लिए सु्प्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को तीन महीने के अंदर ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया है। साथ ही चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच ने यह फैसला सर्वसम्मति से दिया है। अयोध्या फैसले के आने से पहले देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। कई जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं पीएम मोदी की ओर से सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्या फ़ैसला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कैमरे पर चीफ जस्टिस को कहे अपशब्द

भारतRam Temple: 'क्या मैं बाबर, जिन्ना-औरंगजेब का प्रवक्ता हूं', संसद में बोले सांसद असदुद्दीन ओवैसी

भारतRam Mandir Ayodhya: इतिहास लिखेगा भारत, आज रामलला की होगी प्राण प्रतिष्ठा, जानिए पीएम मोदी के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

भारतRam Mandir: अयोध्या पर फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट जजों को 'प्राण-प्रतिष्ठा समारोह' में शामिल होने का दिया गया न्यौता

भारतअयोध्या के धन्नीपुर में दी गई जमीन पर मस्जिद का निर्माण कब शुरू होगा? ये जानकारी आई सामने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?