लाइव न्यूज़ :

अटॉर्नी जनरल ने स्वरा भास्कर के खिलाफ अवमानना का मामला चलाने की सहमति देने से किया इनकार

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 23, 2020 19:07 IST

साल के शुरुआत में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बाबरी मस्जिद और राम जन्मभूमि मामले को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। हालांकि, अब अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने एक्ट्रेस के खिलाफ अवमानना का मामला चलाने की सहमति देने से इनकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम मंदिर स्थापना विवादित मामले को लेकर फैसला सुनाया था।अब याचिकाकर्ताओं ने अनुमति के लिए सॉलिसिटर-जनरल तुषार मेहता के दफ्तर में अर्जी दी है।

अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के खिलाफ कोर्ट की आपराधिक अवमानना का मामला चलाने की याचिका पर सहमति से इनकार कर दिया है। दरअसल, फरवरी में आयोजित एक पैनल चर्चा में स्वरा भास्कर ने बाबरी मस्जिद और राम जन्मभूमि को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ याचिका दायर की गई थी। 

याचिका दाखिल करते हुए याचिकाकर्ता ने एक्ट्रेस की टिप्पणी को 'अपमानजनक', 'निंदनीय' और 'संस्था पर हमला' के रूप में वर्णित किया था। वहीं, रविवार को एजी वेणुगोपाल ने कहा कि टिप्पणी पूरी तरह से 'बोलने वाली की धारणा' थी और उन्होंने खुद सुप्रीम कोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की थी या ऐसा कुछ भी नहीं कहा था। वहीं, अब याचिकाकर्ताओं ने अनुमति के लिए सॉलिसिटर-जनरल तुषार मेहता के दफ्तर में अर्जी दी है। 

एएनआई के अनुसार, इस साल फरवरी में स्वरा भास्कर ने 'मुंबई कलेक्टिव' नामक एक समूह द्वारा आयोजित एक पैनल चर्चा में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने कथित रूप से 'भारत के सर्वोच्च न्यायालय के संदर्भ में अपमानजनक और निंदनीय' बयान दिए थे। बता दें, साल 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम मंदिर स्थापना विवादित मामले को लेकर फैसला सुनाया था।

टॅग्स :स्वरा भाष्करसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

क्राइम अलर्ट3,700 करोड़ रुपये घोटाला, 250 से अधिक मामले दर्ज, सुप्रीम कोर्ट ने ‘मुख्य साजिशकर्ता’ की पत्नी को दी जमानत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार