लाइव न्यूज़ :

जो संसद में 33 फीसदी आरक्षण नहीं दिला पाई, वो 40 फीसदी महिलाओं को टिकट का वादा कर रही है: फिल्ममेकर का कांग्रेस पर हमला

By अनिल शर्मा | Updated: October 20, 2021 12:04 IST

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी कांग्रेस के इस वादे पर अपनी भड़ास निकाली है। अशोक पंडित ने सोनिया गांदी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस मतलब छलावा।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को कांग्रेस ने यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में 40% महिलाओं को टिकट देने का ऐलान कियाकांग्रेस के इस वादे पर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, कहना कुछ व करना कुछ कांग्रेस का स्वभाव हैवहीं रीता बहुगुणा ने भी कहा, 40 फीसद सीटों पर महिलाओं को टिकट देने की कांग्रेस की घोषणा सिर्फ ‘शोशेबाजी’ है

मुंबईः कांग्रेस (Congress) ने मंगलवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election)  में 40 फीसद सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारेगी जिसके बाद अब विपक्षी दल कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। सबने कांग्रेस पर ये बोलते हुए निशाना साधा कि  कांग्रेस अगर महिलाओं को वाजिब भागीदारी देना चाहती थी तो उसने अपने शासनकाल में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून क्यों नहीं बनाया।

इस बीच फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी कांग्रेस के इस वादे पर अपनी भड़ास निकाली है। अशोक पंडित ने सोनिया गांदी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस मतलब छलावा। अशोक पंडित ने इस बाबत ट्वीट किया- सोनिया गांधी महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण नहीं दिला पाई। अब प्रियंका गांधी यूपी में 40% महिलाओं को टिकट देने का वादा कर रही हैं। 

यही नहीं अशोक पंडित ने इस ट्वीट में पंजाब में सियासी घमासान पर भी चुटकी ली। फिल्ममेकर ने ट्वीट में आगे लिखा,  जो हरीश रावत उत्तराखंड में अपनी सत्ता नहीं बचा पाएवो पंजाब में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को भटका हुआ आदमी कह रहे है। अशोक पंडित ने अपने ट्वीट में कांग्रसे के ट्विटर हैंडल को भी टैग किया।

गौरतलब है कि कांग्रेस के यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की बात पर बसपा प्रमुख मायावती और कांग्रेस की पूर्व नेता रीता बहुगुणा ने हमला बोला। मायावती ने कहा, कहना कुछ व करना कुछ कांग्रेस का स्वभाव है, जो उसकी नीयत व नीति पर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है। वहीं रीता बहुगुणा ने कहा, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 फीसद सीटों पर महिलाओं को टिकट देने की कांग्रेस की घोषणा सिर्फ ‘शोशेबाजी’ है।

 

टॅग्स :प्रियंका गांधीसोनिया गाँधीमायावतीकांग्रेसउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस