लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार के ट्वीट पर अशोक पंडित का करारा जवाब, कहा- तुम जैसे बुजुर्ग छात्र ही....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 3, 2020 07:40 IST

अशोक पंडित अक्सर अपनी बातों से लोगों पर निशाना साधते रहते हैं। कई बार खुद भी अशोक ट्रोलर्स का निशाना झेलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक पंडित ने एक बार फिर से अपनी बात बेवाकी से रखी हैछात्रनेता से नेता बने कन्हैया कुमार ने भी जब कुछ ऐसा ही कहा तो फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने उन्हें करारा जवाब दिया

अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद से लगातार हिंसक विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बीते शुक्रवार को व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शनकारियों के जमा होने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कुछ समय के लिए एक भूमिगत बंकर में ले जाया गया था। इस बात क खबर से भारत में भी सियासत शुरू हो गई है। कई राजनेताओं ने डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री पीएम मोदी को लेकर बयानबाजी शुरू कर दी। ऐसे में छात्रनेता से नेता बने कन्हैया कुमार ने भी जब कुछ ऐसा ही कहा तो फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने उन्हें करारा जवाब दिया।

हाल ही में कन्हैया कुमार ने डोनाल्ड ट्रंप और मोदी सरकार का बिना नाम लिए उन पर तंज कसने की कोशिश की। कन्हैया ने ट्वीट किया, 'हमारे यहां तो 'एंकर' ही सरकार के लिए 'बंकर' का काम कर देते हैं।'

कन्हैला कुमार के इस ट्वीट पर विवाद उठता नजर आया है। कुछ लोग उनके समर्थन में नजर आए तो कुछ ने जमकर निशाना साधा है। । इस बीच अपनी हाजिर जवाबी के लिए मशहूर अशोक पंडित ने कन्हैया के ट्वीट पर उन्हें जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'हमारे यहां तो तुम जैसे बुजुर्ग छात्र ही आतंकवादियों के लिए 'बंकर' का काम कर देते हैं !' इससे पहले इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से ट्वीट किया था। जिसपर फिल्म अभिनेता परेश रावल ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसा था। कांग्रेस ने लिखा, 'एक बंकर के नीचे छिपता है, एक एंकर के पीछे छिपता है।'

जॉर्ज फ्लॉडय की हत्या 

गौरतलब है जॉर्ज फ्लॉयड की अमेरिका पुलिस ने बहुत ही निर्दयी तरीके से हत्या कर दी। वो तड़पते रहे और चिल्लाते रहे कि उन्हें सांस नहीं आ रही है लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। कहा जा रहा है कि पुलिस की ये क्रूरता केवल इसलिए थी क्योंकि जॉर्ज का रंग काला था। वो पुलिस क्रूरता से पहले नस्लभेद का शिकार हो गए।

टॅग्स :कांग्रेसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल