लाइव न्यूज़ :

पी चिदंबरम सीबीआई हिसारत में, प्रोड्यूसर ने कसा तंज, कहा- वहीं है असली हिन्दू जन्माष्टमी मनाने जा रहे हैं जेल

By मेघना वर्मा | Updated: August 22, 2019 19:12 IST

पी चिदंबरम को बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया और उनसे पूछताछ कर ‘बड़ी साजिश’ का खुलासा करने के लिए उनकी पांच दिनों की हिरासत मांगी।

Open in App
ठळक मुद्देपी चिदम्बरम को पांच दिन की सीबीआई हिसारत में लिया गया है। सोशल मीडिया पर लगातार इसे लेकर रिएक्शन्स आ रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पी चिदंबरम को बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया और उनसे पूछताछ कर ‘बड़ी साजिश’ का खुलासा करने के लिए उनकी पांच दिनों की हिरासत मांगी। अदालत ने इसकी मंजूरी देते हुए चिदंबरम को 26 अगस्त तक के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। चिदंबरम सीबीआई हिरासत में रहेंगे।

वहीं इस मामले में लगातार लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नेता से अभिनेता और इंडस्ट्री के कई बड़े लोग भी इस पर अपनी टिप्पणी कर रहे हैं। रिसेंटली चिदंबरम पर प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने तंज कसा है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'चिदंबरम ही एक सच्चे हिंदू हैं जो कृष्ण जन्माष्टमी मनाने जेल जा रहे हैं।' 

अशोक पंडित के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। चंद घंटो पहले किया गया ये ट्वीट वायरल हो गया है। लोग इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ प्रोड्यूसर के इस ट्वीट पर उनका विरोध कर रहे हैं तो कुछ उनके इस पोस्ट का मजाक बना रहे हैं। 

अपने एक ट्वीट में अशोक पंडित ने कांग्रेस सदस्यों पर भी तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'आज आपको सीबीआई कोर्ट में संसद से भी ज्यादा कांग्रेस सदस्य दिखाई देंगे। उनका चेहरा उनके डर को बता रहा है कि अगला नम्बर उन्हीं का है।'

रिसेंटली फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने पी चिदंबरम पर अपनी टिप्पणी की है। अपने ऑफिशियल ट्वीट पर लिखा, 'चिदंबरम की गिरफ्तारी लोकतंत्र का एक सच्चा प्रदर्शन है ...वह CBI मुख्यालय में हिरासत में है, जिसका उद्घाटन उन्होंने खुद किया था जब वह गृह मंत्री थे .. ये एक बड़ी विडंबना हो सकती है। मोदी सरकार ने एक बार फिर से ये प्रूव किया है कि कानून के ऊपर कुछ भी नहीं।'

राम गोपाल वर्मा के इस ट्वीट पर भी लोग लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। कुछ लोग इस ट्वीट को पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इस ट्वीट पर मोदी और अमित शाह के अगेंस्ट भी बोल रहे हैं। चंद मिनटों में यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

टॅग्स :पी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?