लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड डायरेक्टर ने JNU छात्रसंघ अध्यक्ष को लगाई लताड़, आइशी घोष ने कश्मीर पर दिया था विवादित बयान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 17, 2020 09:03 IST

अशोक पंडित का आइशी के इस बयान पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने कहा है कि ये लोग आतंकियों का समर्थन कर रहे हैं। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी ने बुधवार को जामिया में कश्मीर पर एक विवादित बयान दिया था।सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे छात्रों को संबोधित करते हुए आइशी ने कहा कि कश्मीर को भूलकर हम अपना आंदोलन नहीं जीत सकते।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी ने बुधवार को जामिया में कश्मीर पर एक विवादित बयान दिया था।सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे छात्रों को संबोधित करते हुए आइशी ने कहा कि कश्मीर को भूलकर हम अपना आंदोलन नहीं जीत सकते। कश्मीर से ही संविधान के छेड़छाड़ की शुरुआत हुई है। इससे हम पीछे नहीं हट सकते हैं। वहां के लोगों के साथ जो हो रहा है वह बहुत गलत हो रहा है, हम हर एक मंच से उनके हक की बात ही करेंगे। आइशी के इस बयान से निर्देशक अशोक पंडित भड़क गए हैं।

अशोक पंडित का आइशी के इस बयान पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने कहा है कि ये लोग आतंकियों का समर्थन कर रहे हैं। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। साथ ही वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

आइशी घोष के विवादित बयान के बाद अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'तो साफ है इनका समर्थन आतंकियों और आतंकवाद के लिए है। सीएए और एनआरसी का प्रदर्शन तो बहाना है। कश्मीर में और पूरे देश में अराजकता फैलाना ही इनका धर्म और मकसद है। पैसे भी इसी काम के लिए मिलते हैं ना।'

बता दें कि जामिया में बुधवार को चलो जामिया नाम से छात्रों को बुलाने का आवाह्नन किया गया था। यहां जेएनयू अध्यक्ष आइशी घोष हिस्सा लेने पहुंची थीं।आइशी ने कहा कि जितना यह देश नेहरू और गांधी का है, उतना ती यह देश मौलाना अबुल कलाम आजाद अशफाक उल्लाह खान का भी है। हमें सावरकर और गोलवरकर का इतिहास नहीं पढ़ना है, इन्होंने अंग्रेजों से माफी मांगी थी। हमें राम प्रसाद बिस्मिल, भगतसिंह और अशफाक उल्लाह खान जैसे लोगों का इतिहास को पढ़ना है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?