लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन का बॉडीगार्ड बनकर कांस्टेबल कमाता था 1.5 करोड़ रुपए सालाना, मुंबई पुलिस ने किया सस्पेंड

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 16, 2022 14:16 IST

कांस्टेबल जितेंद्र शिंदे साल 2015 से अगस्त 2021 तक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में तैनात था। उसके खिलाफ मुंबई के पुलिस कमीश्नर हेमंत नागराले ने तब एक्शन लिया, जब उन्हें यह पता चला की जितेंद्र शिंदे की सालाना कमाई 1.5 करोड़ रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देकांस्टेबल जितेंद्र शिंदे विभाग से परमिशन लिये बिना दुबई और सिंगापुर की यात्रा पर गयाजितेंद्र शिंदे एक्स्ट्रा कमाई के चक्कर में अपनी पत्नी के नाम से एक सुरक्षा एजेंसी भी चलाता हैजितेंद्र ने मुंबई मेें कई संपत्तियों को खरीदा लेकिन इसकी सूचना भी उसने विभाग को नहीं दी

मुंबई:अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में तैनात रहा मुंबई पुलिस का कांस्टेबल जितेंद्र शिंदे अवैध तरीके से सालाना 1.5 करोड़ रुपये की कमाई करता था। इस राज से पर्दा उठते ही मुंबई पुलिस के कमिश्नर हेमंत नगराले ने उसे सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया है।

इस मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मुंबई पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात जतेंद्र शिंदे अगस्त 2021 तक अभिनेता अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में तैनात था। उसे कथित तौर पर विभागीय सेवा नियमों के उल्लंघन का दोषी पाते हुए पद से सस्पेंड कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कांस्टेबल जितेंद्र शिंदे साल 2015 से अगस्त 2021 तक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में तैनात था। उसके बाद शिंदे को मुंबई के डीबी मार पुलिस स्टेशन में तैनात किया। वहीं सस्पेंड होने से पहले शिंदे मुंबई पुलिस की अभिरक्षा एवं सुरक्षा शाखा में तैनात था। उसके खिलाफ मुंबई के पुलिस कमीश्नर हेमंत नागराले ने तब एक्शन लिया, जब उन्हें यह पता चला की जितेंद्र शिंदे की सालाना कमाई 1.5 करोड़ रुपये है।

दरअसल शिंदे पुलिस विभाग की रडार पर तब आया जब वह विभागीय अधिकारियों को बताये बिना एक साल के भीतर कम से कम चार बार दुबई और सिंगापुर की यात्रा पर गया, जबकि सेवा शर्तों के मुताबिक विदेश यात्रा करने से पहले अपने अधिकारियों से विभागीय परमिशन लेनी होती है।

इसके अलावा जितेंद्र शिंदे एक्स्ट्रा कमाई के चक्कर में अपनी पत्नी के नाम से एक सुरक्षा एजेंसी भी चलाता है, जो बच्चन परिवार को सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराती है। लेकिन इस एजेंसी की फीस भी वो अपनी पत्नी के बैंक खाते में न लेकर अपने ही अकाउंट में लेता था।

वहीं इसके अलावा जांच में यह बात भी सामने आयी है कि जितेंद्र ने मुंबई के कई इलाकों में अचल संपत्तियां भी बनाई हैं, जिसके विषय में उसने विभाग को कोई जानकारी नहीं दी है।

जब यह बात पुलिस कमीश्नर हेमंत नगराले की जानकारी में आयी तो उन्होंने फौरन जितेंद्र शिंदे को कांस्टेबल के पद से सस्पेंड कर दिया और एसीपी (साउथ) दिलीप सावंत की अगुवाई में एक जांच कमेटी बनाकर मामले की जांच का आदेश दिया है।

मालूम हो कि अमिताभ बच्चन को सरकार के द्वारा एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है, जिसके तहत बच्चन की सुरक्षा में चार पुलिस कांस्टेबल दो पालियों में ड्यूटी करते हैं। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनमुंबई पुलिसHemant NagralePolice Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया