लाइव न्यूज़ :

अर्जुन ने विदेशी गर्लफ्रेंड से किया प्यार का खुल्लम खुल्ला इजहार, इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 9, 2019 08:44 IST

मॉडल और एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहते हैं.

Open in App

मॉडल और एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहते हैं. उन्होंने 1998 में खुद से दो साल बड़ी सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी. यह दंपति माहिका और मायरा नाम की दो बेटियों के अभिभावक हैं. दोनों का परिवार अच्छी तरह चल रहा था कि अर्जुन का नाम ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ जुड़ा.

कहा जा रहा था कि ऋतिक और सुजैन के तलाक की वजह अर्जुन रामपाल ही हैं. यह खबर आई-गई हो गई, लेकिन अर्जुन ने भी अपनी पत्नी मेहर से तलाक ले लिया. हाल ही में दोनों अलग हुए हैं. हालांकि अर्जुन अकेले बिल्कुल नहीं हैं. पिछले कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि अर्जुन रामपाल साउथ अफ्रीकन मॉडल गैबरीला को डेट कर रहे हैं. यह खबर बिल्कुल सही साबित हो रही है. अर्जुन ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है.

इसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड गैबरीला के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर किसी विवाह समारोह की है. तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है, ''शादी में ...लेकिन मेरी नहीं.'' अर्जुन रामपाल क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड ने भी क्र ीम कलर का लहंगा पहना हुआ है. बता दें गैबरीला साउथ अफ्रीका की एक फेमस मॉडल हैं. 2018 में उनका नाम विश्व की 100 सेक्सियस्ट महिला की लिस्ट में शामिल किया गया था.

वह मिस आईपीएल बॉलीवुड भी रह चुकी हैं. उन्होंने आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स का प्रतिनिधित्व किया था. गैबरीला से पहले अर्जुन का नाम कई अभिनेत्रियों और मॉडल्स के साथ जुड़ चुका है. खबरों के मुताबिक उनकी शादी में दरार मॉडल नताशा स्टेनकोविक से बढ़ती नजदीकियों के चलते आई थी. बता दें नताशा और अर्जुन रामपाल की मुलाकात फिल्म 'सत्याग्रह' के सेट पर हुई थी, लेकिन फिल्म 'डैडी' के बाद दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी. इन चर्चाओं के बाद ही अर्जुन रामपाल का रिश्ता टूट गया.

टॅग्स :अर्जुन रामपाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का तूफान, जवान का रिकॉर्ड टूटने से बस एक कदम दूर!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Box Office: 20वें दिन धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, कमाए इतने करोड़

भारततमिलनाडु-असम विधानसभा चुनाव 2026ः पीयूष गोयल-बैजयंत पांडा प्रभारी और अर्जुन राम मेघवाल, मुरलीधर मोहोल, सुनील कुमार शर्मा और दर्शना बेन जरदोश सह-प्रभारी नियुक्त

बॉलीवुड चुस्कीCrakk: चौथे दिन 'क्रैक' का बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े आए सामने

बॉलीवुड चुस्कीCrakk Box Office: पहले दिन 'क्रैक' ने कमाए इतने करोड़, विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की जोड़ी पर्दे पर, देखें आंकड़े

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?