लाइव न्यूज़ :

प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड के साथ कुछ यूं इश्क फरमा रहे हैं एक्टर अर्जुन रामपाल, समुद्र किनारे इस खास अंदाज में ले रहे हैं सेल्फी

By मेघना वर्मा | Updated: May 19, 2019 15:45 IST

अर्जुन ने अभी तक गैब्रिएला से शादी नहीं की है और शादी को लेकर दोनों का क्या इरादा है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। गैब्रिएला 32 साल की हैं, जबकि अर्जुन 46 के हो चुके हैं।

Open in App

अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद कुछ दिनों पहले ही अपने सोशल मीडिया से किया है। अर्जुन ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने गैब्रिएला के संग एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें गैब्रिएला का बेबी बंप साफ दिख रहा था। एक्टर इन दिनों गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। 

अर्जुन रामपाल ने रिसेंटली अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वो गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ टॉपलेस दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे मालदीव का खूबसूरत समुद्र भी दिख रहा है। रामपाल ने फोटो शेयर करके लिखा, 'वेन यू वेक अप टू दिस, यू नो यू आर ब्लेस्ड।' अर्जुन और गैब्रिएला दोनों ही फोटो में काफी रोमांटिक वे में सेल्फी खींचते दिखाई दे रहे हैं।  

अर्जुन ने साल 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से पहली शादी की थी और दोनों की दो बेटियां माहिका (17) और मायरा (13) हैं। अर्जुन और मेहर भले ही अलग हो गए हों लेकिन अब अर्जुन के फिर से पिता बनने की खबर जहां हर तरह छाई हैं, उस पर एक्टर की पूर्व पत्नी मेहर का भी रिएक्शन सामने आया है। मुंबई मिरर के अनुसार मेहर को पिता बनने की खबर से कोई परेशानी नहीं है। दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। 

अर्जुन ने अभी तक गैब्रिएला से शादी नहीं की है और शादी को लेकर दोनों का क्या इरादा है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। गैब्रिएला 32 साल की हैं, जबकि अर्जुन 46 के हो चुके हैं। गैब्रिएला साउथ अफ्रीकी मॉडल हैं और एक्ट्रेस हैं।

टॅग्स :अर्जुन रामपाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का तूफान, जवान का रिकॉर्ड टूटने से बस एक कदम दूर!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Box Office: 20वें दिन धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, कमाए इतने करोड़

भारततमिलनाडु-असम विधानसभा चुनाव 2026ः पीयूष गोयल-बैजयंत पांडा प्रभारी और अर्जुन राम मेघवाल, मुरलीधर मोहोल, सुनील कुमार शर्मा और दर्शना बेन जरदोश सह-प्रभारी नियुक्त

बॉलीवुड चुस्कीCrakk: चौथे दिन 'क्रैक' का बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े आए सामने

बॉलीवुड चुस्कीCrakk Box Office: पहले दिन 'क्रैक' ने कमाए इतने करोड़, विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की जोड़ी पर्दे पर, देखें आंकड़े

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?