लाइव न्यूज़ :

अर्जुन रामपाल ने बेटे के बर्थडे पर शेयर कीं शानदार तस्वीरें, फैंस को पहली बार दिखाया चेहरा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 18, 2020 16:29 IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) के बेटे अरिक रामपाल आज अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर कपल ने बेटे का चेहरा पहली बार फैंस को दिखाया।

Open in App
ठळक मुद्देएक साल के हुए अर्जुन रामपाल के बेटे अरिकएक्टर ने फैंस को पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) के बेटे अरिक रामपाल आज एक साल के पूरे हो गए हैं। ऐसे में अर्जुन ने बेटे के पहले जन्मदिन पर उनकी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। दरअसल, ये पहला मौका है जब एक्टर ने बेटे का चेहरा फैंस को दिखाया। इससे पहले अर्जुन और गैब्रिएला अरिक की तस्वीरें तो शेयर करते थे, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखाते थे।

वैसे अर्जुन के साथ गैब्रिएला ने भी खास अंदाज में अपने लाडले को जन्मदिन की बधाई दी है। ऐसे में अब अरिक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं, बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन रामपाल ने कैप्शन में लिखा, 'आज अरिक का पहला जन्मदिन है और उनका इंस्टाग्राम के अपने परिवार से रूबरू होने का भी वक्त है। आप सभी के धैर्य रखने का और हमें ढेर सारा प्यार देने का शुक्रिया। मिलिए छोटे रामपाल अरिक से। हैप्पी बर्थडे मेरे बेटे।'

वहीं, गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अरिक की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके नन्हें शहजादे परिवार के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ गैब्रिएला ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी के प्यार को पहला जन्मदिन मुबारक हो। मैंने कभी जो सोचा था उससे परे मुझे खुशी और उद्देश्य देने के लिए धन्यवाद।' इन तस्वीरों में अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के बेटे अरिक बेहद क्यूट लग रहे हैं। 

टॅग्स :अर्जुन रामपालबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल