लाइव न्यूज़ :

फैंस के बीच धमाल मचाने को तैयार अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह, 3 महीने बाद दोबारा शुरू करेंगे इस फिल्म की शूटिंग

By अमित कुमार | Updated: August 20, 2020 16:30 IST

अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म पानीपत में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। ऐसे में उन्हें अपनी आने वाली फिल्म से काफी उम्मीदें होंगी।

Open in App
ठळक मुद्दे करीब तीन महीने बाद 25 अगस्त से फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू होगी।निर्देशन के क्षेत्र में पहली बार कदम रखने वाले काशवी नायर इस फिल्म का निर्देशन करेंगी। इस फिल्म को सीमापार के जवां होते अदाकारों की प्रेम कहानी के तौर पर देखा जा रहा है।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह पहली बार किसी ‘ड्रामेडी’ (ड्रामा और कॉमेडी) फिल्म में साथ दिखेंगे। निर्माताओं ने बताया कि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। टी सीरीज, एम्मे एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट संयुक्त रूप से फिल्म का निर्माण कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग आधी हो चुकी है, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे बीच में ही रोकना पड़ गया था। 

 करीब तीन महीने बाद 25 अगस्त से फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू होगी। निर्देशन के क्षेत्र में पहली बार कदम रखने वाले काशवी नायर इस फिल्म का निर्देशन करेंगी। उन्होंने इससे पहले 2013 में आयी एक्शन थ्रिलर डी-डे में निखिल आडवाणी की सहायता की थी और टीवी सीरीज ‘पीओडब्लू: बंदी युद्ध के’ में सह निर्देशक के तौर पर काम किया था। इस फिल्म को सीमापार के जवां होते अदाकारों की प्रेम कहानी के तौर पर देखा जा रहा है। फिल्म की कहानी को अनुजा चौहान, अमितोष नागपाल और नायर ने मिलकर लिखा है।

फिल्म को लेकर उत्साहित हैं अर्जुन कपूर 

फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'फिल्म के निर्देशक काशवी, जॉन अब्राहम, भूषण जी और मेरी टीम दिन-रात स्टार्स की सुरक्षा और सहज महसूस कराने में लगे हुए हैं। हम राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। वहीं अर्जुन कपूर ने फिल्म को लेकर एक बयान में कहा था, ‘‘मैं एक संयुक्त परिवार में पला बढ़ा हूं इसलिए समझता हूं कि यह प्रेम, ताकत और सहारे का सबसे बड़ा स्तंभ है। यह हमारी फिल्म का सार है जिसका दिल सही जगह पर है। मैं तैयारी के दौरान ही बेहद उत्साहित हूं।’’

पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह 

अर्जुन, रकुल प्रीत के अलावा नीना गुप्ता, दिव्या सेठ और कंवलजीत सिंह जैसे सितारे भी इस शेड्यूल का हिस्सा हैं। इस फिल्म में पहली बार अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। फैंस इन दोनों की जोड़ी को देखने के लिए बेताब है। रकुल प्रीत सिंह इससे पहले अजय देवगन के साथ कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे' में नजर आ चुकी हैं। 

टॅग्स :अर्जुन कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच