लाइव न्यूज़ :

बीते दिनों को याद कर अरबाज का छलका दर्द- जीवन में एक दौर था जब करियर, पैसे और रिश्ते को लेकर तनाव में रहता था

By अनिल शर्मा | Updated: November 8, 2022 11:52 IST

पत्रकार पूजा तलवार से बातचीत में अरबाज खान ने कहा, 'हम उन तनावपूर्ण पलों से लड़ते रहते हैं। किसी के भी जीवन में ऐसा कोई पल नहीं आता जब तनाव न हो। तनाव काम का होता है, पैसे का होता है, रिश्ते का होता है, या स्वास्थ्य का होता है।

Open in App
ठळक मुद्दे अरबाज ने कहा कि बिना तनाव एक भी ऐसा पल नहीं होता था। अरबाज ने कहा कि एक समय था, जहां मुझे बहुत सी चीजों के लिए बहुत तनाव महसूस होता था। अब, मैं बस बहुत सी चीजों को स्वीकार करता हूं और बस आगे बढ़ जाता हूंः अरबाज खान

मुंबईः अभिनेता अरबाज खान ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि  उनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया, जब वह अपने करियर और पैसे को लेकर तनाव में रहा करते थे। अरबाज ने कहा कि बिना तनाव एक भी ऐसा पल नहीं होता था। चाहे वह पैसे के लिए हो, स्वास्थ्य के लिए हो या फिर किसी रिश्ते के लिए हो।

अरबाज ने पहले मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। दोनों ने दिसंबर 1998 में शादी के बंधन में बंधे। लेकिन शादी के 18 साल बाद मई 2017 में दोनों ने एक-दूसरे से रिश्ता तोड़ लिया। दोनों तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर लीं। अरबाज-मलाइका का एक बेटा अरहान भी जिसका जन्म 9 नवंबर 2002 को हुआ था।

पत्रकार पूजा तलवार से बातचीत में अरबाज खान ने कहा, 'हम उन तनावपूर्ण पलों से लड़ते रहते हैं। किसी के भी जीवन में ऐसा कोई पल नहीं आता जब तनाव न हो। तनाव काम का होता है, पैसे का होता है, रिश्ते का होता है, या स्वास्थ्य का होता है। यह जीवन भर चलता रहता है। आप अपने जीवन के सभी पहलुओं में तनाव के बिना हमेशा के लिए नहीं रह सकते। बात यह है कि हमेशा इन सभी को संतुलित किया जाए..."

अरबाज ने आगे कहा कि "मैंने यह (संतुलन बनाए रखते हुए) सीखा है क्योंकि एक समय था, जहां मुझे बहुत सी चीजों के लिए बहुत तनाव महसूस होता था। जब आप अपने शुरुआती दिनों में होते हैं तो आपको अपने करियर, अपने जीवन के बारे में सोचना पड़ता है। बकौल अरबाज- अब, मैं बस बहुत सी चीजों को स्वीकार करता हूं और बस आगे बढ़ जाता हूं।

अरबाज सलमान खान अभिनीत दबंग (2010) से निर्माता बने थे, जिसमें उन्होंने अपने भाई के साथ अभिनय भी किया था। अरबाज खान इन दिनों सोनीलिव की वेब सीरीज 'तनाव' की रिलीज के लिए तैयार हैं। तनाव प्रशंसित इजरायली थ्रिलर फौदा का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है जो 11 नवंबर को स्ट्रीम होगी। अरबाज ने अभिनेता रवीना टंडन को अपनी अगली फिल्म पटना शुक्ला के लिए अनुबंधित किया है। फिल्म में सतीश कौशिक, मानव विज, चंदन रॉय सान्याल, जतिन गोस्वामी और अनुष्का कौशिक भी हैं और यह अगले साल रिलीज होने वाली है।

 

टॅग्स :अरबाज़ खानमलाइका अरोराहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार