लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर और इरफान खान के अलावा इन सेलेब्स की अचानक मौत से हर कोई रह गया था स्तब्ध, यहां देखिए पूरी लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Published: April 30, 2020 2:52 PM

ऋषि कपूर और इरफान खान अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए। मगर ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज हैं, जिनकी अचानक हहुए निधन से सब स्तब्ध रह गए।

Open in App
ठळक मुद्देऐसे कई मशहूर सेलेब्स हैं, जिनकी अचानक मौत पर किसी को नहीं हुआ यकीनएकसाथ दो दिगाज अभिनेताओं का चले जाना बॉलीवुड का एक भारी नुकसान है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबे समय से कैंसर से पीड़ित 67 वर्षीय कपूर का मुंबई के  एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड के साथ पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। 

ऋषि कपूर ने एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) के निधन के एक दिन अपनी अंतिम सांस ली। ऐसे में एकसाथ दो दिगाज अभिनेताओं का चले जाना बॉलीवुड का एक भारी नुकसान है। दोनों अभिनेताओं का अचानक से चले जाने से हर कोई सदमे में है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि अब उनके बीच उनके पसंदीदा स्टार मौजूद नहीं हैं।

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी का अचानक से निधन हो गया हो। ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिनके जाने से उनके फैंस आज भी हैरान हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि वो कौन से सेलेब्स हैं, जिन्होंने अचानक से दुनिया को अलविदा कह दिया।

श्रीदेवी

बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की दुबई के जुमैरा एमिरेट्स टॉवर होटल में 24 फरवरी, 2018 को मृत्यु हो गई थी। वो दुबई में मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए गई थीं, लेकिन किसी को तब ये उम्मीद नहीं थी कि वो कभी भारत वापस लौटकर नहीं आएंगी। फिलहाल, उनकी फॉरेंसिक रिपोर्ट में उनके मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया।

दिव्या भारती

डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला से 10 मई 1992 को शादी रचाने वाली दिव्या भारती अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी शादी के सालभर पूरे होने से पहले ही उनका निधन हो गया। यह तो अभी तक रहस्य बना हुआ है कि आखिर दिव्या भारती की मृत्यु कैसे हुई।

जिया खान

अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे बड़े-बड़े सितारों के साथ काम कर चुकीं जिया खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्हें 25 साल की उम्र में 3 जून 2013 को अपने जुहू स्थित अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। पहले तो लगा कि ये एक सुसाइड केस है, लेकिन बाद में इस मामले में ट्विस्ट तब आया, जब जिया खान की मां सामने आईं और उन्होंने एक्टर सूरज पंचोली पर बेटी के कत्ल का आरोप लगाया।

प्रत्यूषा बनर्जी 

प्रत्यूषा बनर्जी घर-घर में मशहूर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में 'आनंदी' का किरदार निभाकर फेमस हुई थीं। हालांकि, उन्हें उनके मुंबई के फ्लैट में 1 अप्रैल 2016 को पंखे से लटकी हुई पाई गई थीं। प्रत्यूषा के सुसाइड के लिए उनके परिजनों ने ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

सिल्क स्मिता

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिल्क स्मिता की लाश 3 सितंबर, 1996 को उनके घर से बरामद की गई थी। स्मिता ने सुसाइड किया था। उनकी लाश पंखे से लटकी हुई मिली थी। वैसे तो पुलिस ने सुसाइड केस बताकर इस मामले को बंद कर दिया, लेकिन उनकी मृत्यु के पीछे का कारण कुछ और था जो कभी बाहर नहीं आया।

सौंदर्या

अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'सूर्यवंशम' में लीड रोल निभाने वालीं सौंदर्या इस दुनिया को बहुत पहले ही अलविदा कह चुकी हैं। वो तेलुगु और हिंदी सिनेमा का एक जाना-पहचाना नाम थीं। मगर एक प्लेन क्रेश में उनकी मृत्यु हो गई।

परवीन बाबी

परवीन बाबी की मृत्यु कैसे हुई, इसपर रहस्य आज भी बना हुआ है। 20 जनवरी 2005 को परवीन अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। उनकी मृत्यु कैसे और किस वजह से हुई, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं मालूम। 

इंदर कुमार 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं के साथ काम कर चुके इंदर कुमार की जुलाई, 2017 में मृत्यु हो गई थी। बताया जाता है कि सोते वक्त ही इंदर की मृत्यु हो गई थी। उनकी पत्नी पल्लवी का कहना था कि डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की पुष्टि की थी। उनके निधन से बॉलीवुड के साथ उनके फैंस भी शोक में डूब गए थे। 

ओम पुरी

अपनी बेजोड़ एक्टिंग के लिए मशहूर ओम पुरी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके निधन की खबर से सभी बेहद हैरान थे। पुलिस ने उनके शव को उनके अपार्टमेंट से बरामद किया था। बाद में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पाया कि उनके सिर में डेढ़ इंच गहरा चोट का निशान था। यही नहीं, उनकी कॉलर बोन में भी छोटा फ्रैक्चर था।

महेश आनंद

महेश आनंद विलेन रोल्स के लिए मशहूर थे, लेकिन उनके निधन ने सबको हैरान कर दिया था। उनकी मृत्यु कैसे हुई ये अभी भी एक राज है। 

मधुबाला

कई एवरग्रीन फिल्मों में काम करने वालीं मधुबाला का कैंसर की वजह से 36 साल की उम्र में निधन हो गया था।

तरुणी

रसना गर्ल के नाम से मशहूर तरुणी ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'पा' में काम किया था। मगर एक प्लेन क्रेश में उनकी मृत्यु हो गई।

कवि कुमार आजाद

कवि कुमार आजाद की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई थी। वो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ. हाथी का किरदार निभाकर मशहूर हुए थे।

गीता बाली

गीता बाली अपनी कई मशहूर फिल्मों के लिए आज भी याद की जाती हैं, लेकिन उनका चेचक के कारण निधन हो गया था। 

गुरुदत्त

39 साल की उम्र में गुरुदत्त ने सुसाइड कर लिया था। उन्हें 'प्यासा', 'कागज के फूल', 'साहिब बीवी और गुलाम' और 'चौदहवीं का चांद' जैसी क्लासिक फिल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है।

टॅग्स :ऋषि कपूरइरफ़ान खानश्रीदेवीओम पुरीपरवीन बॉबीमधुबाला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीJanhvi kapoor: बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी कपूर का स्टनिंग लुक, अदाएं देख फैंस घायल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीश्रीदेवी से शादी से पहले जान्हवी कपूर के पैदा होने की खबर का बोनी कपूर ने किया खंडन, कहा- उनकी प्रेग्नेंसी साफ नजर आ रही थी

बॉलीवुड चुस्कीजानिए कैसे राम्या कृष्णन को बाहुबली में श्रीदेवी की जगह मिला शिवगामी का किरदार

बॉलीवुड चुस्कीGoogle Doodle Today: बॉलीवुड आइकन श्रीदेवी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, एक्ट्रेस को कुछ इस तरह किया याद

बॉलीवुड चुस्कीइरफान खान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में स्टार को देख सकेंगे फैन्स

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीShaitaan Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की 'शैतान' ने बजट से निकली आगे, जानें पांचवें दिन का कलेक्शन

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: समंदर किनारे टीवी की नागिन का ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीRuslaan Teaser: खून से सनी कुल्हाड़ी लिए आयुष शर्मा, 'रुस्लान' का टीजर रिलीज, एक्शन का फुल डोज

बॉलीवुड चुस्कीManushi Chhillar Photos: गोल्डन लहंगे में मानुषी छिल्लर का ग्लैमरस अंदाज, फैंस को बनाया दीवाना, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीShaitaan Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर 'शैतान' का कब्जा, 60 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, देखें आंकड़े