लाइव न्यूज़ :

अनुष्का शर्मा ने फिल्मों से लिया लंबा ब्रेक, जानिए एक्ट्रेस ने क्यों लिया ये फैसला

By अनिल शर्मा | Updated: June 23, 2021 11:30 IST

अनुष्का शर्मा ने इंडियन नेशनल विमेंस क्रिकेट टीम टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक साइन की है। एक्ट्रेस ने इस फिल्म के प्रोमो के लिए पिछले साल जनवरी में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शूटिंग की थी...

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल ले रही है और बिल्कुल भी बाहर नहीं निकल रही हैविमेंस क्रिकेट टीम टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक में आएंगी नजर

अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का ने फिल्मों से लंबा ब्रेक ले लिया है। यानी वो अभी कोई भी फिल्म नहीं करने वाली हैं। खबरों की मानें तो साल 2022 तक अनुष्का किसी फिल्म में नजर नहीं आएंगी। 

पीपिंगमून के मुताबिक अनुष्का फिल्म के सेट पर आने के लिए बिल्कुल भी जल्दबाजी नहीं कर रहीं है। वेबसाइट ने एक्ट्रेस के करीबी सूत्र के हवाले से लिखा है कि अनुष्का के लिए प्राथमिकता में इस वक्त सिर्फ उनकी बेटी है। वहीं कोरोना के कहर को देखते हुए वह कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती हैं। मालूम हो कि अनुष्का शर्मा इसी साल जनवरी में एक प्यारी बच्ची वामिका को जन्म दिया है।

बेटी के लिए पूरी सेफ्टी बरत रही हैं अनुष्का

रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल ले रही है और बिल्कुल भी बाहर नहीं निकल रही है। उन्होंने शूटिंग के सारे प्लान रद्द कर दिए हैं। अनुष्का को आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' मे देखा गया था. फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में थे। आनंद एल राय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी।

विमेंस क्रिकेट टीम टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक में आएंगी नजर

बता दें, अनुष्का शर्मा ने इंडियन नेशनल विमेंस क्रिकेट टीम टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक साइन की है। एक्ट्रेस ने इस फिल्म के प्रोमो के लिए पिछले साल जनवरी में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शूटिंग की थी और उम्मीद है कि 2022 के मिड तक इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।

टॅग्स :अनुष्का शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल