लाइव न्यूज़ :

अनुष्का शर्मा ने वीडियो शेयर कर बताई बर्थडे न मनाने की वजह , कहा- मैं और विराट कोरोना पीड़ितों के लिए जल्द शुरू करने वाले है कैंपेन

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 2, 2021 20:39 IST

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का 1 मई को जन्मदिन था लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली अनुष्का और उनके पति विराट कोहली ने बर्थडे के दिन कोई पोस्ट शेयर नहीं की । रविवार को अनुष्का ने एक वीडियो शेयर बताया कि वो और विराट जल्द ही कोरोना से लोगों की मदद करने के लिए एक अभियान शुरू करने जा रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का शर्मा ने वीडियो शेयर कर बताई बर्थडे न मनाने की वजह , कहा-देश में ऐसे हालात देखकर बहुत दुखी हूं अनुष्का ने बताया कि वो औऱ उनके पति विराट कोहली कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए जल्द एक कैंपेन शुरू करने अनुष्का ने लोगों से की अपील कहा. घर में रहें और सुरक्षित रहें

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का 1 मई को जन्मदिन था । उनके फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बर्थडे की बधाई दी और तरह-तरह के मैसेज भी भेजे । उनके फैंस को इस खास दिन उम्मीद थी कि सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा या विराट कोहली कोई खास पोस्ट शेयर करेंगे लेकिन ऐसे कुछ नहीं हुआ । जिससे उनके फैंस को काफी हैरानी भी हुई । अब अनुष्का ने खुद वीडियो साझा कर बताया कि उन्होंने इस बार अपना जन्मदिन क्यों नहीं मनाया  । 

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर किया वीडियो शेयर

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को बर्थडे विश करने के लिए थैंक्यू कहा । इसके बाद उन्होंने कहा कि इस समय देश में जैसे हालात है , उससे वह काफी दुखी है इसलिए अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं किया । साथ ही उन्होंने कहा कि 'मैं और विराट और विराट जल्द ही एक मूवमेंट शुरू करने जा रहे हैं , जिससे कोरोना पीड़ितों को मदद मिल सके । इस कैंपेन की जानकारी दोनों जल्द ही फैंस के साथ साझा करेंगे ।  साथ ही उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि अपना बहुत ख्याल रखें और घर में सेफ रहें । '

 आपको बताते दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है , जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है । अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन फिल्म काला की शूटिंग पूरी हुई है । इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल और अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिका निभाई है । 

टॅग्स :अनुष्का शर्माइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?