लाइव न्यूज़ :

रेप पर फांसी की सजा को लेकर अनुष्का शर्मा ने दिया ये बयान

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 24, 2018 13:55 IST

नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने आपराधिक कानून संशोधन अध्यादेश, 2018 को मंजूरी दी थी। इस अध्यादेश के जरिए IPC, CRPC और POCSO में संशोधन करके नाबालिग से बलात्कार के दोषियों को मौत की सजा तक का प्रावधान जोड़ दिया गया था

Open in App

मुंबई, 24 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने रेप पर फांसी की सजा को लेकर बयान दिया है। अनुष्का शर्मा ने कहा है कि वह रेप पर फांसी की सजा का पूरा सर्मथन करती हैं। शनिवार 21 अप्रैल को नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने आपराधिक कानून संशोधन अध्यादेश, 2018 को मंजूरी दी थी। इस अध्यादेश के जरिए IPC, CRPC और POCSO में संशोधन करके नाबालिग से बलात्कार के दोषियों को मौत की सजा तक का प्रावधान जोड़ दिया गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अनुष्का शर्मा ने कहा, 'मैं खुश हूं कि 12 साल की बच्चियों से रेप करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा का ऑर्डिनेंस लाया गया है। मैं मासूम बच्चियों की जिंदगी बर्बाद करने वालों को खिलाफ ऐसी सजा की 1 हजार फीसदी समर्थन करती हूं।'  अनुष्का शर्मा ने ये बात सोमवार को किसी कार्यक्रम के दौरान कही। 

अनुष्का शर्मा ने यह भी कहा, देश में आए दिन हो रहे इतने रेप की घटनाओं से मेरा दिल दुखी है। मुझे उन रेपिस्टों के बारे में सोचकर घिन आती है।

यह भी पढ़ें- संजय दत्त की बायोपिक का टीजर रिलीज, 'संजू' देख फैंस की थमी सांसें-देखें वीडियो

बता दें रेप इस अध्यादेश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुहर लगा दी है। इसी के साथ इस अध्यादेश की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अध्यादेश की अवधि 6 हफ्ते होगी। इसके बाद इसे संसद के दोनों सदनों में विधेयक के रूप में पास करना अनिवार्य है।  इस अध्यादेश के मुताबिक 12 साल से कम उम्र की लड़कियों के रेप पर अब फांसी की सजा है। वहीं, अध्यादेश में महिलाओं से रेप करने के मामले में न्यूनतम सजा सात वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष कर दिया गया है और अधिकतम सजा उम्रकैद तक बढ़ा दी गई है।

टॅग्स :अनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

क्रिकेटविराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने विंबलडन में नोवाक जोकोविच का शानदार प्रदर्शन का उठाया लुत्फ

भारतकौन हैं निखिल सोसले?, मिलिए बेंगलुरु भगदड़ मामले में गिरफ्तार RCB अधिकारी से, हादसे में 11 की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?