लाइव न्यूज़ :

बुलबुल फर्स्ट लुक: पाताल लोक के बाद अनुष्का शर्मा का नया प्रोजेक्ट है बुलबुल, जबरदस्त फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 10, 2020 13:25 IST

बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने अपने बैनर में बनी सीरीज 'पाताल लोक' कुछ दिनों पहले ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की थी, जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिला है

Open in App
ठळक मुद्दे अनुष्का शर्मा 'बुलबुल' नाम की फिल्म के लिए कमर कस रही हैं, जिसे 24 जून को नेटफिलिक्स पर रिलीज किया जाएगा। अभी अनुष्का ने बुलबुल को लेकर अधिक जानकारी नहीं दी है

अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन की बेवसीरीज पाताल लोक हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इस वेबसीरीज को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। अब अनुष्का एक नया प्रोजेक्ट लेकर आ गई हैं।बुधवार को अनुष्का शर्मा ने अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म बुलबुल का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 24 जून को रिलीज होगी।

बुलबुल का फर्स्ट लुक रिलीज

बुलबुल एक मिस्ट्री, थ्रिलर फिल्म होने वाली है।इस फिल्म के वीडियो पोस्टर में एक लड़की पेड़ की डालियों से होकर इधर-उधर जा रही है। फर्स्ट लुक शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- बुलबुल का फर्स्ट लुक। ये एक शानदार कहानी है आत्म-खोज और न्याय के बारे। जो कई रहस्य और साजिश में लिपटी हुई है। जल्द  ही ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बुलबुल में अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी, पाओली डैम और परमब्रत चटर्जी और राहुल बोस लीड रोल में नजर आएंगे। इस प्रोजक्ट को लेकर अनुष्का की तरफ से कोई खास जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसके पोस्टर को देखकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गया है।

फैंस को अब इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है ताकि फिल्म की कहानी के बारे में पता चल सके। बुलबुल से पहले हाल ही में अनुष्का का बेवसीरीज पाताल लोक रिलीज हुई थी। इसकी सराहना के बाद अब फैंस के लिए अनुष्का नया प्रोजेक्ट लेकर आई हैं। अब देखना होगा कि इसको भी वही प्यार मिलता है नहीं।

टॅग्स :अनुष्का शर्माबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस