लाइव न्यूज़ :

अनुष्का की ड्रेस का फैंस ने फिर उड़ाया मजाक, एक ने पूछा- क्या फिर से सर्जरी करवा ली है?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 1, 2019 08:44 IST

अनुष्का की ड्रेस तो काफी स्टाइलिश लग रही थी, लेकिन शायद वह फैंस को पसंद नहीं आई

Open in App

अनुष्का शर्मा हाल ही में अपने एक फोटोशूट की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं. उस तस्वीर को देखकर लोगों ने उन्हें 'कमर में दर्द है क्या, भाभी' तक पूछ लिया था. अब एक बार फिर अनुष्का का मजाक उड़ाया जा रहा है. इसकी वजह है उनकी ड्रेस.

अनुष्का की ड्रेस तो काफी स्टाइलिश लग रही थी, लेकिन शायद वह फैंस को पसंद नहीं आई. इसलिए कई लोगों ने उन पर अलग-अलग तरह के कमेंट किए. कुछ लोगों ने इसे रणवीर सिंह का असर भी करार दिया. दरअसल, शनिवार की रात जीक्यू स्टाइल एंड कल्चर अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन मुंबई में किया गया. इसमें बॉलीवुड के सभी सितारे नए अंदाज की ड्रेस में नजर आए.

इस दौरान अनुष्का की ड्रेस की चर्चा सबसे ज्यादा रही. कुछ लोगों ने उनकी तुलना रणवीर सिंह से कर दी. सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस तस्वीर पर आए हर तीसरे कमेंट में रणवीर सिंह का जिक्र है. एक शख्स ने रणवीर को टैग करते हुए लिखा कि कहीं अनुष्का ने रणवीर के साथ नई फिल्म तो साइन नहीं कर ली? हालांकि कुछ फैंस के साथ साथ दीपिका पादुकोण को भी अनुष्का का पसंद आया. अनुष्का से एक ने पूछा- क्या फिर से सर्जरी करवा ली है?

दीपिका ने अनुष्का के फोटो पर कमेंट किया और लिखा, ''सो गुड.'' इसके साथ उन्होंने एक दिल की इमोजी भी बनाई. अनुष्का ने भी रिप्लाइ करते हुए इमोजी बनाई. मालूम हो कि फिल्म इंडस्ट्री में रणवीर सिंह अपनी फिल्मों से ज्यादा ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहते हैं. दोनों ने 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में साथ डेब्यू किया था. दोनों की जोड़ी काफी चर्चा में रही थी.

टॅग्स :अनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

क्रिकेटविराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने विंबलडन में नोवाक जोकोविच का शानदार प्रदर्शन का उठाया लुत्फ

भारतकौन हैं निखिल सोसले?, मिलिए बेंगलुरु भगदड़ मामले में गिरफ्तार RCB अधिकारी से, हादसे में 11 की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?