लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में 10 साल पूरे होने पर बोलीं अनुष्का शर्मा, साहसी लोगों का साथ देती है किस्मत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 10, 2018 05:21 IST

Open in App

अनुष्का शर्मा को बॉलीवुड में 10 साल पूरे हो गए हैं. इन दस वर्षों में अनुष्का ने अपना एक अलग मुकाम बनाया है. अपनी इस सफलता का श्रेय वह अभिनेता, निर्माता और उद्यमी के तौर पर लीक से हट कर लिए किए गए निर्णयों को देती हैं.

उनका मानना है कि किस्मत साहसी लोगों का साथ देती है, इसलिए वह निडर होकर काम करती आई हैं. 2008 में 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने सिने करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का ने 'बैंड बाजा बारात', 'एनएच10', 'पीके', 'सुल्तान' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं.

एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा, ''मैंने हमेशा लीक से हटकर चीजों का चुनाव किया क्योंकि मेरे भीतर से इसके लिए आवाज आती थी. यह सफलता उन लीक से हटकर लिए निर्णयों की ही देन है. मैंने अपना करियर लीक से हट कर लिए निर्णयों से बनाया और इसलिए ही मैं फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना पाई. मुझे लगता है कि किस्मत भी साहसी का ही साथ देती है और मैंने कभी किसी काम को जोखिम भरा समझकर नहीं किया. मैंने वही किया, जो मुझे सही लगा.''

अनुष्का ने लगातार फिल्में करने के बाद अब नए प्रोजेक्ट करने से पहले थोड़ा ब्रेक लेने की ठानी है क्योंकि वह बॉलीवुड में अपना स्थान अब सुरक्षित समझती हैं. अनुष्का जल्द ही 'अमेजन प्राइम वीडियो' और 'नेटफ्लिक्स' के लिए एक शो का निर्माण करने वाली हैं.

इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी लीड रोल में हैं. इसके अलावा अनुष्का के पास फिलहाल कोई दूसरी फिल्म नहीं है.

टॅग्स :अनुष्का शर्माबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?