लाइव न्यूज़ :

अनुष्का शर्मा और कार्तिक आर्यन को चुना गया भारत का हॉटेस्ट वेजिटेरियन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 13, 2018 05:39 IST

जानवरों के प्रति लगाव के लिए पेटा हर साल स्टार्स को सम्मानित करती है. इसके लिए एक एन्युअल पोल करवाया जाता है. इस पोल में फिल्म इंडस्ट्री से हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलेब चुना जाता है.

Open in App

कैप्टन कोहली की एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद सबकी नजरों में आए एक्टर कार्तिक आर्यन को हॉटेस्ट इंडियन वेजिटेरियन चुना गया है. जानवरों के कल्याण के लिए कार्यरत पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने यह पोल करवाया है.

बता दें कि जानवरों के प्रति लगाव के लिए पेटा हर साल स्टार्स को सम्मानित करती है. इसके लिए एक एन्युअल पोल करवाया जाता है. इस पोल में फिल्म इंडस्ट्री से हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलेब चुना जाता है. इस साल पहली बार इसमें जगह बनाई है कार्तिक आर्यन ने और दूसरी हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलेब हैं अनुष्का शर्मा जो कि 2015 और 2017 में भी यह खिताब जीत चुकी हैं.

अनुष्का पेटा एड कैम्पेन का हिस्सा हैं जिसमें वह बताती हैं कि वह शाकाहारी हैं. इसके अलावा वह दिवाली पर पटाखे छुड़ाने के भी खिलाफ भी हैं ताकि साउंड पलूशन से कुत्तों को दिक्कत न हो. अनुष्का जानवरों की सुरक्षा के लिए समय-समय पर आवाज भी उठाती रहती हैं.

सबसे हॉटेस्ट वेजिटेरियन का खिताब हासिल करने वाले कार्तिक आर्यन भी जानवरों के प्रति निर्दयता की हमेशा खिलाफत करते हैं. कार्तिक बताते हैं, ''मीट इंडस्ट्री में जानवरों की पीड़ा और उनकी मौत के सिर्फ एक वीडियो को देखकर मैं वेजिटेरियन बन गया. गाय, सुअर, चिकेन और दूसरे जानवरों के लिए अगर हम कुछ कर सकते हैं तो उन्हें खाना बंद कर दें.''

टॅग्स :अनुष्का शर्माकार्तिक आर्यन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?