लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा-दिल्ली क्या अमित शाह ने खरीद ली...AAP खुद ही अपना जमीर बेच खाए हो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 25, 2020 08:45 IST

अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।देश की राजधानी दिल्ली में भी लगातार इसके विरोध में लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी लगातार इसके विरोध में लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। दिल्ली के मौजपुर के बाद भजनपुरा में भी सोमवार को हिंसा देखने को मिली। इस हिंसा में एक पुलिसकर्मी की जान भी चली गई। दिल्ली में हो रही इस हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार लोग अपनी बात रख रहे हैं। बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

अनुराग काफी समय से सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। लेकिन देश हालातों का हवाला देते हुए एक बार फिर से उन्होंने ट्विटर पर वापसी की है। इस वापसी के साथ ही वह अपने पुराने तेवर में लौट आए हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं।

सीएए पर हो रहे दिल्ली प्रदर्शन में हुई हिंसा पर अनुराग कश्यप का पूरा गुस्सा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर फूटा है और पूछा है दिल्ली जल रही है आप कहां हैं।

हाल ही में अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया है। अनुराग ने ट्वीट करते हुए लिखा है यह आम आदमी पार्टी  ने दिल्ली चुनाव जीता था ना ? अभी कहाँ है  अरविंद केजरीवाल और उनके आपिए? तुम्हारी दिल्ली जल रही है। क्या अमित शाह ने खरीद लिया है AAP खुद ही अपना जमीर बेच खाए हो। अनुराग ने इस ट्वीट के जरिए जहां अमित शाह पर निशाना साधा है तो वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी सवालों में खड़ा कर दिया है। अनुराग के इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

टॅग्स :अनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' 'गैंग ऑफ वासेपुर' से पूरी तरह से अलग, अनुराग कश्यप...

बॉलीवुड चुस्की'औकात में रहो': मनोज मुंतशिर ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप को दी खुली चेतावनी | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीAnurag Kashya: ब्राह्मण समुदाय पर विवादित बयान, ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट लिख अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, आप मुझे जितना गाली देना चाहें दे, मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया