लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप ने योगी आदित्यनाथ के इस फैसले की कर दी सराहना, Tweet कर कहा- अच्छी पहल...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 25, 2020 10:35 IST

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के फैसले को लेकर एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 25 हजार के पार पहुंच चुकी है।लॉकडाउन (Lockdown) में मजदूरों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है

देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 25 हजार के पार पहुंच चुकी है। ऐसे में लॉकडाउन (Lockdown) में  मजदूरों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे अपने श्रमिकों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की पहल को लेकर डायरेक्टर अनुराग कश्यप का ट्वीट खूब सुर्खियों में है।

अनुराग कुछ समय पहले सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। लेकिन देश हालातों का हवाला देते हुए एक बार फिर से उन्होंने ट्विटर पर वापसी की है। इस वापसी के साथ ही वह अपने पुराने तेवर में लौट आए हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की पहल को लेकर डायरेक्टर अनुराग कश्यप का ट्वीट खूब सुर्खियों में है। उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने योगी आदित्यनाथ के कदम की सराहना की है। अनुराग कश्यप ने कहा, अच्छी खबर, अच्छी पहल। अनुराग कश्यप  के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कोविड-19 पर हुई मीटिंग के बाद कहा कि एक कार्य योजना तैयार की जाए। इस योजना के तहत दूसरे राज्यों में फंसे हुए मजदूरों की चेकिंग और टेस्टिंग करने की योजना बने और फिर प्रदेश की सीमा में आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार उन मजदूरों को उनके जिलों तक अपनी बसों के माध्यम से पहुंचाएगी।  

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि हॉटस्पॉट का 'यूपी मॉडल' काफी लोकप्रिय हुआ है और यह हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में केवल मेडिकल, सेनिटेशन एवं होम डिलीवरी टीमें ही जाएं। योगी ने यहां अपने आवास पर आहूत बैठकों में कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा, ''प्रदेश में कोरोना प्रभावित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित करते हुए संक्रमण से बचाव के लिए अपनायी जा रही रणनीति अत्यन्त प्रभावी सिद्ध हो रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनयोगी आदित्यनाथअनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?